Baghpat Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी शादीशुदा बहन और उसके शादीशुदा प्रेमी को ऐसी खौफनाक मौत दी कि इलाके में सनसनी फैल गई। इतना ही नहीं वारदात के बाद हत्यारोपी खुद थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने जंगल से दोनों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मायके में रहने वाले आरिफ से था प्रेम प्रसंग
घटना बागपत के रमाला थाना क्षेत्र की है। यहां के गांव आसरा की रहने वाली मजहबी (27) की शादी शामली में हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। जिला पुलिस ने बताया कि मजहबी का उसके मायके में रहने वाले आरिफ (28) के साथ कई वर्षों से प्रेम प्रसंग है। आरिफ भी शादीशुदा है और तीन बच्चों का बाप है। बताया गया है कि कुछ रोज पहले मजहबी और आरिफ घर से चले गए थे। उनकी काफी तलाश हुई, लेकिन दोनों नहीं मिले।
प्रयागराज में कोर्ट मैरिज करके लौटे थे मेरठ
दोनों ने प्रयागराज में जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। किसी तरह से मजहबी के भाई मुर्सलीन को जानकारी हुई कि दोनों ट्रेन द्वारा प्रयागराज से मेरठ आ रहे हैं। इस पर मुर्सलीन अपने साथ सगे भाई और कुछ रिश्ते के भाइयों को लेकर मेरठ पहुंच गया। यहां से उसने बहन और आरिफ को अगवा कर लिया। आरोप है कि ये लोग आरिफ को शामली के एक गांव में लेकर पहुंचे। जहां पहले आरिफ को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद बागपत के जंगलों में उसका शव फेंक दिया।
बहन को अपने गांव के जंगल में मारा
इसके बाद मुर्सलीन अपनी बहन को लेकर गांव पहुंचा। जहां देर शाम उसे जंगल में ले गया और गला दबाकर उसकी भी हत्या कर दी। उसका शव जंगल में फेंक दिया। दोनों की निर्मम हत्या करने के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंच गया। जहां उसने पुलिस को दोहरे हत्याकांड के बारे में बताया। घटना को सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में बताए गए स्थान पर जाकर दोनों के शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मुकदमा दर्ज, बाकी लोगों की तलाश शुरू
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में मुर्सलीन के अलावा उसके एक भाई शहनवाज को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं आरिफ के परिवार वालों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुर्सलीन समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इस घटना के बाद जिले हड़कंप मच गया।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
2 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines