---विज्ञापन---

देवर की डिमांड पर भाभी ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, कहानी जानकर दंग रह जाएंगे

Amroha News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां देवर की डिमांड पर महिला ने घर के पास रहने वाली दिमागी रूप से कमजोर किशोरी का यौन उत्पीड़न करा दिया। वहीं मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने देवर-भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को […]

---विज्ञापन---

Amroha News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां देवर की डिमांड पर महिला ने घर के पास रहने वाली दिमागी रूप से कमजोर किशोरी का यौन उत्पीड़न करा दिया। वहीं मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने देवर-भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

बहाने से किशोरी को घर लाई थी भाभी

मामला अमरोहा के एक गांव की है। यहां एक किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है। बताया गया है कि वह दिमागी रूप से कमजोर है। कुछ दिन पहले वह अपने घर में अकेली थी। तभी पास में ही रहने वाले एक युवक ने अपनी भाभी को उसे लाने के लिए भेज दिया। आरोप है कि युवक की भाभी किशोरी को किसी बहाने से अपने घर ले आई। घर पर सिर्फ उसका देवर ही मौजूद था।

---विज्ञापन---

युवक ने किशोरी के साथ की दरिंदगी

किशोरी के आने पर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद युवक की भाभी फिर से उसे उसके घर छोड़ आई। साथ ही किशोरी को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो उसे मार दिया जाएगा, लेकिन घर आकर किशोरी ने परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। यह सुनते ही परिवारवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। वहीं परिवार वालों की तहरीर पर आरोपी देवर-भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी होने पर पूरे इलाके के लोग सहम गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि देवर के कहने पर किशोरी को घर लेकर आई थी।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 13, 2022 03:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola