UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां के सोमना रेलवे स्टेशन पर नीलांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दर्दनाक हादसा हो गया। विंडो सीट पर बैठे यात्री के गले में लोहे की रॉड आर-पार हो गई। घटना में यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे सुरक्षा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दिल्ली से सुल्तानपुर जा रहा था यात्री
घटना अलीगढ़ के डाबर-सोमना रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान हरिकेश कुमार दुबे के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के रहने वाले थे। दिल्ली से नीलांचल एक्सप्रेस में रवार होकर अपने गांव जा रहे थे। वह ट्रेन के सामान्य कोच में विंडो सीट नंबर 15 पर बैठे थे।
गर्दन के आरपार हो गया सब्बल
तभी अचानक दौड़ती ट्रेन का शीशा तोड़कर एक भारी सब्बल हरिकेश की गर्दन के आर-पार हो गया। घटना को देख कोच में हड़कंप मच गया। लोगों में भगदड़ मच गई। ट्रेन की चेनपुलिंग की, लेकिन जब तक हरिकेश की मौत हो चुकी थी। वहीं पूरे कोच में खून ही खून फैल गया। ट्रेन के रुकते ही रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा।
110 की स्पीड से दौड़ रही थी ट्रेन
अलीगढ़ जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अब रेलवे पुलिस इस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है कि आखिर ऐसा हुआ कैसे? वहीं अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह घटना सही तौर पर कहां हुई है, क्योंकि ट्रेन उस वक्त करीब 110 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक उस क्षेत्र में रेलवे की ओर से ट्रैक बिछाने का काम किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines