(विमल मिश्रा, आगरा): देश में इन दिनों औरंगजेब का मुद्दा गर्माया हुआ है। इसी बीच सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने शनिवार को राज्यसभा में हिंदुओं को लेकर एक बयान दिया, जिसके बाद आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने आंदोलन किया। इस दौरान सपा राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ तहरीर दी गई और उनका पुतला भी फूंका गया। अखिल भारत हिंदू महासभा ने कहा कि तहरीर के आधार पर 24 घंटे में मुकदमा दर्ज नहीं होगा, तो हिंदू महासभा सड़क पर आंदोलन के लिए उतरेगी।
रामजी लाल सुमन का फूंका पुतला
आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा का आंदोलन तब उग्र हो गया, जब उन्होंने सपा राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ तहरीर देने के बाद उनका पुतला फूंका। हिंदू महासभा का कहना है कि उनके बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला अध्यक्ष मीरा राठौर का भी इस पर बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘जो राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन की जीभ काटेगा, उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।’ इसके अलावा, अखिल भारत हिंदू महासभा ने रामजी लाल सुमन के DNA टेस्ट की भी मांग की है।
ये भी पढ़ें: 85 साल के शख्स ने 5 साल की मासूम संग की दरिंदगी की हद पार, पुलिस ने दर्ज की FIR
क्या था सपा सांसद का बयान?
सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने शनिवार को राज्यसभा में बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का DNA है, तो फिर हिंदुओं में किसका DNA है? उन्होंने आगे कहा कि ‘बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा द्वारा लाया गया था।’ रामजी लाल ने कहा कि ‘मुसलमान बाबर की औलाद हैं, तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो।’ बाबर की आलोचना करते हैं, लेकिन राणा सांगा की नहीं करते। देश की आजादी की लड़ाई में उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की थी।’ रामजी लाल के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है।
रामजी लाल सुमन ने अपने बयान पर क्या कहा?
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में दिए अपने बयान पर सफाई दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘मैंने किसी की भावनाओं को आहत नहीं किया है, मैंने केवल इतिहास के तथ्य को बताया है।’ सदन में गृह मंत्रालय के कामकाज को लेकर चर्चा चल रही थी। इस दौरान मैंने देखा कि मुस्लिम समाज को लेकर तमाम तरह के बयान दिए गए थे, जो देश के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। बार-बार कहा जाता है कि मुसलमानो में बाबर का DNA है। सवाल यह है कि आखिर बाबर को हिंदुस्तान लेकर कौन आया? मैंने वही बताया की राणा सांगा ने बाबर को बुलाया था, मेरा उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं है।
ये भी पढ़ें: क्यों टूटी थीं सौरभ की सांसें? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 7 चौंकाने वाले खुलासे
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
10 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
13 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
13 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines