क्यों टूटी थीं सौरभ की सांसें? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 7 चौंकाने वाले खुलासे

सौरभ राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत होने का कारण स्पष्ट हो गया है। उसकी डेड बॉडी जिस हालत में मिली थी, देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। मुस्कान और साहिल ने उसके साथ हैवानियत बरतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

Saurabh Rajput Post Mortem Report

Saurabh Rajput Post Mortem Report

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। सौरभ राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में सौरभ की मौत होने की वजह भी बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, रिपोर्ट के मौत 2 से 3 हफ्ते पहले हुई थी। सौरभ की मौत उसे मारी गई चोटों, ज्यादा खून बहने और सदमा लगने से हुई थी, जो यह सब सामान्य रूप में मौत होने का कारण बनने के लिए पर्याप्त है।

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, सौरभ की गर्दन धड़ से अलग थी। दोनों हाथ भी शरीर से अलग थे। हाथ कलाई से काटे गए थे। शरीर पर 5 चोट के निशान मिले हैं। शरीर पर सभी चोट धारदार हथियार से मारी गई है। यह सब मौत की वजह हैं। इसके अलावा बॉडी पूरी तरह डिकम्पोज थी। चेहरा पूरी तरह सूजा हुआ था। एक आंख खुली थी। एक बंद थी। बॉडी पूरी तरह सीमेंट में लिपटी हुई थी और काफी हद तक सड़ चुकी थी। ठुड्डी पर चोट थी। गले पर फंदे के निशान थे।

विज्ञापन

चाकू दिल को चीरते हुए निकल गया था

पुलिस सूत्रों के अनुसार, CMO अशोक कटारिया ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि शव की हालत काफी खराब थी। बॉडी को गलाने के लिए सीमेंट से प्लास्टर किया गया था। दांत हिल रह थे। स्किन ढीली पड़ गई थी। गर्दन के चारों तरफ घाव थे। दाएं कान से 7 सेंटीमीटर नीचे घाव मिला। जबड़े के दाईं ओर 4 सेंटीमीटर नीचे घाव मिला। ठोड़ी से 6 सेंटीमीटर नीचे जख्म था। बाएं कान से 8 सेंटीमीटर नीचे और जबड़े के बाएं कोने से 4 सेंटीमीटर नीचे जख्म मिले। 3 जख्म बाईं छाती पर मिले। एक जख्म 6CM गहरा है। चाकू दिल को चीरते हुए निकल गया था। सौरभ के पैर धड़ की तरफ मुड़े थे, जिन्हें सीधा करना मुश्किल हो गया था।

विज्ञापन

काला जादू के सबूत नहीं मिले

विज्ञापन

SSP मेरठ विपिन टांडा ने खुलासा किया है कि सौरभ की हत्या मामले में काला जादू होने के सबूत नहीं मिले हैं, फिर भी इस एंगल से गहन जांच कर रहे हैं। हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई है। जल्दी ही मामले में चार्जशीट फाइल करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ