उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पुलिस को रामनवमी पर्व और दूसरे धार्मिक आयोजनों पर कड़ी नजर रखने को कहा है। किसी तरह का उपद्रव न हो, इसलिए पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। डीजीपी ने पुलिस को आदेश जारी किए हैं कि धार्मिक आयोजन में जुटने वाले लोगों के बारे में खुफिया जानकारी इकट्ठा की जाए। उपद्रवी शांति भंग न कर सकें, इसलिए पुलिस सतर्कता बरते। इस बाबत डीजीपी ने सभी पुलिस कमिश्नरों, एडीजीपी, आईजी, डीआईजी और एसपी को निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें:किसानों और महिलाओं की बल्ले-बल्ले, हरियाणा में पहली बार 2 लाख करोड़ का बजट; सीएम सैनी ने किए ये ऐलान
यूपी पुलिस को हाल ही में जानकारी मिली थी कि अपराधी वारदात के बाद छिपने के लिए धार्मिक आयोजनों की आड़ लेकर फरार हो जाते हैं। ऐसे में यूपी पुलिस को अब खास आदेश जारी किए गए हैं। डीजीपी ने दूसरे राज्यों और जिलों से आने वालों लोगों पर पैनी नजर रखने को कहा है। एसटीएफ को भी सक्रिय किया गया है कि कोई भी अपराधी धार्मिक कार्यक्रमों में छिपकर पुलिस से बच न पाए। डीजीपी ने कहा कि हाल ही में शामली जिले में एक अपराधी के साथ मुठभेड़ के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार शहीद हो गए थे। बाद में जब जांच हुई तो पता चला कि आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए धार्मिक सभाओं का इस्तेमाल किया था।
आयोजकों पर भी रहेगी पुलिस की नजर
अब ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। डीजीपी ने जिला खुफिया इकाइयों और सोशल मीडिया की निगरानी करने वाली टीमों को भी सक्रिय रहने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को आपसी तालमेल के साथ काम करने की जरूरत है। लोगों का विस्तृत रिकॉर्ड अपने पास रखें और जरूरत पड़ने पर कार्यक्रम आयोजकों के साथ संपर्क करें।
रजिस्टर में दर्ज की जाए पहचान
निर्देशों के अनुसार उपस्थित लोगों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी एक रजिस्टर में नोट होनी चाहिए। रजिस्टर में उनका विवरण, आधार कार्ड की कॉपी आदि जैसी पहचान भी रखी जाए। संदिग्ध व्यक्तियों के बैकग्राउंड की भी हर महीने जांच होनी चाहिए कि वह किसी मामले में शामिल तो नहीं? पुलिस को सार्वजनिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव पर जीतन राम मांझी ने साधा निशाना, निशांत कुमार को लेकर कही ये बात
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
55 mins agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
9 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
10 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
12 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines