Mosambi Juice Case: नकली प्लेटलेट्स बेचने के मामले में UP पुलिस ने 10 आरोपियों को पकड़ा
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

UP Police: प्रयागराज में डेंगू के एक मरीज की प्लाज्मा के बजाय मौसमी का जूस चढ़ाने से मौत के दो दिन बाद यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को एक गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों ने अलग-अलग ब्लड बैंकों से प्लाज्मा लेकर मरीजों को नकली प्लेटलेट्स बेचे थे।
पुलिस ने कहा कि गुप्त सूचना के बाद ये कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी गिरोह के सदस्यों के कब्जे से नकली प्लेटलेट पाउच बरामद किए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीनियर एसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि कथित तौर पर मरीजों को नकली प्लेटलेट्स बेचने वाले गिरोह के 10 आरोपियों को प्रयागराज में गिरफ्तार किया गया है। पांडेय ने बताया कि आरोपियों ने ब्लड बैंक से प्लाज्मा मंगवाया और बाद में उसे एक पाउच में डालकर प्लेटलेट्स के तौर पर बेच दिया।
डेंगू के एक मरीज की मौत और मृतक को कथित तौर पर फलों का रस चढ़ाने के बाद एक निजी अस्पताल को सील करने के बारे में बोलते हुए पांडे ने कहा, “पूछताछ के दौरान यह पुष्टि नहीं हुई है कि थैली में फलों का रस था या कुछ और।
एसपी ने कहा, “ये लोग प्लाज्मा को प्लेटलेट्स के रूप में बेचते हैं। एक सैंपल को टेस्टिंग के लिए लैब भेजा जा रहा है और सही तस्वीर जांच के बाद ही सामने आएगी।” बता दें कि अधिकारियों ने गुरुवार को एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल को सील कर दिया। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल को सील करने का आदेश दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: