UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के चंडौस थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर में बच्चों के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि झगड़े में एक युवक की मौसेरे भाइयों और परिवार के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

जबकि उसकी गर्भवती पत्नी और मासूम बेटी बुरी तरह से घायल हैं। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मजदूरी करके परिवार को पालता था शख्स

जानकारी के मुताबिक कुंवरपाल पुत्र हुकुम सिंह गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। उसके परिवार में गर्भवती पत्नी और एक बेटी थी। बताया गया है कि दो दिन पहले उसके बच्चे का मौसेरे भाई के बच्चों से बकरी चराने को लेकर मामूली झगड़ा हो गया था। इसको लेकर दूसरे पक्ष ने कुंवरपाल के 12 वर्षीय बेटे मनीष को पीट दिया और कुंवरपाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी, लेकिन पुलिस ने इस शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन

घर लौट रहा था पीड़ित, आरोपियों ने घेरा

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से दूसरे पक्ष के लोगों का हौसला बढ़ गया। बुधवार देर रात कुंवरपाल जब अपने घेर (पशुओं के स्थान) से घर लौट रहा था, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया। लाठी-डंडे और लोहे की राड से हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंची कुंवरपाल की गर्भवती पत्नी सोनू देवी और उसकी बेटी खुशबू को पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन

भीड़ को देख मौके से भागे आरोपी

गांव में खुलेआम हो रही घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कुंवरपाल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जांच में सामने आया है कि कुंवरपाल के सिर में गंभीर चोटें लगी थीं, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। कुंवरपाल की पत्नी और बेटी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ