UP News: अलीगढ़ में सनक की इंतहा; पिता पर कैंची से किए 47 वार, मां को भी उतारा मौत के घाट

Andhra Pradesh, man burnt alive, Chittoor
विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां युवक ने कमरे में सो रहे अपना मां-बाप की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने एक-दो बार नहीं बल्कि 47 बार कैंची से अपने पिता पर वार किए। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एएमयू से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है आरोपी

जानकारी के मुताबिक घटना अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के जाकिर नगर की है। यहां रहने वाला गुलाम मुहीउद्दीन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। क्वार्सी में वह अपने माता-पिता और तीन भाई बहनों के साथ रहता है। बुधवार रात को उसके माता-पिता अपने कमरे में सो रहे थे, जबकि गुलाम अपने बाई-बहनों के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था।

विज्ञापन

कमरा अंदर से लॉक करके हत्या कर दी

देर रात करीब 3 बजे गुलाम जाग कर माता-पिता के कमरे में पहुंचा और कमरा अंदर से लॉक कर लिया। इसके बाद कैंची से अपने माता-पिता पर हमला कर दिया। चीखपुकार सुन कर उसके भाई-बहन और आसपास वाले लोग भी जाग गए। सभी ने कमरे की खिड़की से गुलाम को रोकने की कोशिश की, लेकि वह नहीं रुका। इस दौरान लोगों ने अपने मोबाइल से उसके वीडियो बना लिए।

हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बताया गया है कि गुलाम ने अपने पिता को 38 सेकंड में 47 बार कैंची से गोदा। परिवार वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कमरे का दरवाजा खुलाया और आरोपी को हिरासत में लिया। साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कैंची को भी बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया है कि गुलाम सनकी है और उसे शक था कि उसके माता-पिता उसकी हत्या कर देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ