UP News: 'बुलाती है मगर जाने का नहीं...' अलीगढ़ में अधेड़ उम्र में अवैध संबंध पड़ा भारी, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत, यहां पढ़ें खौफनाक कहानी

up crime news, murder

murder

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 55 साल के अधेड़ प्रेमी को 52 साल की प्रेमिका से मिलने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। बताया गया है कि दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। महिला के तीन बेटों ने देखा तो उसे पकड़ लिया। पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रात में मिलने के लिए महिला के घर गया था

जानकारी के मुताबिक मामला अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के एक गांव का है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गांव में रहने वाले एक 55 साल के शख्स का यहीं की 52 वर्षीय महिला के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग था। कई बार वे दोनों मिल चुके थे। रविवार रात को भी शख्स अपने प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था।

विज्ञापन

बेटों ने आपत्तिजनक स्थित में दोनों को देखा

दोनों एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसी दौरान आवाज होने पर पास के कमरे में सो रहे महिला की तीन बेटे जाग गए। वे मां के कमरे में गए तो उनका खून खौल गया। इसके बाद उन्होंने मां के प्रेमी को पकड़ लिया। उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी शख्स के शव को घर में ही छिपा कर मौके से फरार हो गए।

घर में छिपाया शव, आरोपी हो गए फरार

सोमवार सुबह किसी काम से गांव के युवक महिला के घर पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पूरे गांव में ये खबर आग की तरह फैल गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। वहीं शख्स के परिवार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

अलीगढ़ के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले शख्स की पहचान राम खिलाड़ी के रूप में हुई है। तहरीर के आधार पर महिला के बेटे नहना, भूरी और भोले शंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नहना को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ