Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

UP News: हरदोई में फैली सनसनी; चौराहे पर पुलिस बूथ में लटका मिला सिपाही का शव, लोगों ने देखा तो कांपी रूह

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां के एक चौराहे पर पुलिस बूथ में ट्रैफिक पुलिस कर्मी का शव फंदे से लटका मिला है। राहगीरों ने जब शव को देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Apr 12, 2023 13:12
UP News, Hardoi News, Crime News, Traffic Police, Uttar Pradesh News

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां के एक चौराहे पर पुलिस बूथ में ट्रैफिक पुलिस कर्मी का शव फंदे से लटका मिला है। राहगीरों ने जब शव को देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

चौराहे के पुलिस बूथ में की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक घटना हरदोई के कोतवाली क्षेत्र में सोल्जर बोर्ड चौराहे की है। यहां पर रखे ट्रैफिक पुलिस के एक बूथ में ट्रैफिक पुलिस कर्मी का शव फंदे से लटका मिला। बताया गया है कि किसी राहगीर को अचानक बूथ में लटका शव दिखा। उसने शोर मचा दिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई।

---विज्ञापन---

देवरिया के रहने वाले थे, यहां अकेले रहते थे

लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देवरिया निवासी अशोक कुमार ट्रैफिक पुलिस में कान्स्टेबल के पद पर तैनात थे। वह यहां अकेले रहते थे।

परिवार वालों को दी गई सूचना

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस कर्मी के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वालों ने आने और उनके बातचीत के आधार पर आत्महत्या के कारणों की जानकारी हो सकेगी।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Apr 12, 2023 01:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.