Noida News: बीए पास मेड ने कर दिया ऐसा कांड, जान कर रह जाएंगे हैरान

Noida News: नोएडा के सेक्टर 71 ए ब्लाॅक में काम करने वाली बीए पास मेड ने मालिक की कोठी से लाखों की ज्वैलरी चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत मिलते ही केस दर्ज किया। मेड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों की ज्वैलरी से बरामद की है।

Maid News

Noida News: नोएडा के सेक्टर 71 ए ब्लाॅक में काम करने वाली बीए पास मेड ने मालिक की कोठी से लाखों की ज्वैलरी चोरी कर ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गई थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही केस दर्ज किया। मेड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों की ज्वैलरी से बरामद की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी।

विज्ञापन

बिहार की रहने वाली है जुली

पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर 71ए की कोठी में रहने वाली सुनीता ने कहा है कि उन्होंने बिहार के मधुबनी के उदयपुर गांव की रहने वाली जुली को बतौर मेड घर पर रखा था। शुरूआत में तो जुली ने ठीक काम किया। बाद में मौका पाते ही 6 जुलाई को कोठी से लाखों की ज्वैलरी, सोने की चेन, कान के कुंडल व अन्य सामान चोरी करके फरार हो गई थी। पुलिस ने जुली को धर दबोचा है।

विज्ञापन

बीए पास है मेड

जांच में पता चला है कि जुली बीए पास है। वह योजना के तहत बड़े घरों में मेड का काम पकड़ती है। कुछ दिन काम करने के बाद आरोपी लाखों के सामान चोरी कर लेती थी और फरार हो जाती थी। बीए पास होने के बावजूद आरोपी नौकरी करना पसंद नहीं करती है। उसका कहना है कि इससे ज्यादा की कमाई वह कोठी में चोरी करके कर लेती है।

पुलिस ने तत्काल दी दबिश

इस मामले में पुलिस को जब सूचना मिली तो तत्काल दबिश दी गई। यदि पुलिस थोड़ा सा भी देर कर देती तो आरोपी बिहार भाग जाती। वहां से उसको पकड़ने के लिए और मेहनत करनी पड़ती। पुलिस ने समय रहते आरोपी मेड को नोएडा से ही पकड़ लिया और चोरी का सामान बरामद किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ