हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP News: कानपुर में बड़ा हादसा; ऑयल फैक्ट्री में फटा गैस सिलेंडर, दीवार ढही, एक की मौत, छह गंभीर

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के कानपुर (Kanpur) जिले से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां के रनिया औद्योगिक क्षेत्र में एक ऑयल फैक्ट्री में खाने बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया।

हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि छह लोगों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि सिलेंडर का विस्फोट इतना तेज था कि कमरे की दीवार में छेद हो गया। छत में भी दरारें पड़ गईं।

घायलों में एक नाबालिग भी शामिल

जानकारी के मुताबिक हादसा रनिया औद्योगिक क्षेत्र की वैभव एडिबल फैक्ट्री में हुआ। हादसे में मरने वाले शख्स की पहचान हरदोई निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है। वहीं एक नाबालिग को हालत गंभीर होने पर लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। बाकी पांच घायलों का इलाज कानपुर के अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः नोएडा में गारमेंट प्रिंटिंग फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, अंदर फंसे 10 लोगों को बचाया

फैक्ट्री परिसर में ही रहते हैं मजदूर

कानपुर पुलिस की ओर से बताया गया है कि फैक्ट्री करीब चार बीघा में है। परिसर के एक हिस्से में मजदूरों के रहने के लिए कमरे बने हैं, जबकि उसके पास में ही फैक्ट्री का प्रप्रबंधन कार्यालय है। मजदूर अपने लिए खाना बना रहे थे। इसी दौरान किन्हीं कारणों से गैस सिलेंडर फट गया और पूरे कमरे में आग लग गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन

800 मजदूरों के रहने की है व्यवस्था

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में ऑयल का काम होता है। यहां 800 मजदूरों के रहने की व्यवस्था है। कानपुर के आसपास के जिले हरदोई, उन्नाव और औरैया के लोग यहां काम करने के लिए आते हैं।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola