UP News: इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी 80 यात्रियों से भरी बस, 30 घायल
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब यूपी के श्रावस्ती से एक बस गुजरात जा रही थी। तभी इटावा जिले के थाना चौबिया क्षेत्र के तहत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 113 के पास बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना पर एक्सप्रेसवे कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1671744525017186305
इलाके के सीओ नागेंद्र कुमार चौबे ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि बस गुजरात जा रही थी, जिसमें करीब 80 मजदूर सवार थे। हादसे में 30 मजदूर घायल हो गए। सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण हुआ है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि बस एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित हो गई थी, जिसके बाद एक्सप्रेसवे पर ही पलट गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: