Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

UP News: ‘सारस’ से दोस्ती आरिफ को पड़ी भारी; वन विभाग ने कर दी कार्रवाई

UP News: उत्तर प्रदेश (UP New) के अमेठी (Amethi) जिले में सारस (पक्षी) और आरिफ की दोस्ती में एक नया मोड़ आ गया है। अपने दोस्त आरिफ से बिछड़ने के बाद परेशान सारस को कानपुर के चिड़ियाघर में रखा गया है तो वहीं वन विभाग की ओर से वन्यजीव सरंक्षण अधिनियम का हवाला देते हुए […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Mar 26, 2023 17:26
UP News, Amethi News

UP News: उत्तर प्रदेश (UP New) के अमेठी (Amethi) जिले में सारस (पक्षी) और आरिफ की दोस्ती में एक नया मोड़ आ गया है। अपने दोस्त आरिफ से बिछड़ने के बाद परेशान सारस को कानपुर के चिड़ियाघर में रखा गया है तो वहीं वन विभाग की ओर से वन्यजीव सरंक्षण अधिनियम का हवाला देते हुए आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इसके बाद आरिफ को विभाग की ओर से नोटिस भी भेजा गया है। नोटिस पर आरिफ ने कहा है कि इसमें क्या कसूर है। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है।

---विज्ञापन---

अगस्त 2022 से शुरू हुई थी आरिफ और सारस की दोस्ती

दोस्ती की ये अनोखी कहानी उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज इलाके के एक गांव में अगस्त 2022 से शुरू हुई थी। यहां के औरंगाबाद गांव में रहने वाले मोहम्मद आरिफ को एक दिन खेतों में घायल सारस (पक्षी) मिला। आरिफ उसे लेकर अपने घर आ गया। उसका इलाज और देखभाल की। इसके बाद आरिफ और सारस की गहरी दोस्ती हो गई। दोनों साथ रहने लगे। इतना ही नहीं दोनों साथ में खाना खाते थे। जब आरिफ अपनी बाइक से कहीं जाता तो सारस भी उड़ कर उसके साथ जाता था।

यह भी पढ़ेंः अमेठी में आरिफ से जुदाई सह न सका ‘सारस’, ‘दोस्त’ की खोज में ‘पक्षी विहार’ से भरी उड़ान

सारस को ले गई थी वन विभाग की टीम, वहां से भी उड़ा

आरिफ ने इस बेहतरीन दोस्ती के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। जानकारी होने पर वन विभाग की टीम सारस को अपने साथ ले गई। उसे रायबरेली के एक पक्षी विहार में रखा गया। बताया गया था कि पक्षी विहार में सारस आरिफ से जुदाई सहन न सका और वहां से उसने भर दी। तीन दिन तक विभाग की टीमें उसकी खोज में लगी रहीं। इसी बीच एक गांव वालों ने सारस को फिर से बचाया। उसे खाना-पीना दिया।

अब कानपुर चिड़ियाघर में रखा गया है सारस

वन विभाग को जब इसकी जानकारी हुई तो टीमें गांव पहुंची और सारस को फिर से अपने साथ लेकर चली गई। अब बताया गया है कि सारस को कानपुर के चिड़ियाघर में रखा गया है। चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से बताया गया है कि उसे 15 दिनों तक प्रोटोकॉल के तहत क्वारंटाइन किया गया है। उधर वन विभाग की ओर से आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए बयान देने के लिए नोटिस भेजा गया है।

अखिलेश बोले, क्या गोलू को भी भेजोगे

इस पूरे घटनाक्रम पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव लगातार ट्वीट करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक और ट्वीट किया। अखिलेश यादव ने इस ट्वीट में लिखा है, ‘सारस को तो कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया… क्या गोलू को भी गोरखपुर चिड़ियाघर भेजेंगे? बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश यादव ने इस मामले में कई ट्वीट किए हैं।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Mar 26, 2023 05:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.