Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

यूपी : लखीमपुर में बोनट पर लटके शख्स को 4 KM तक घसीटा, 100 की स्पीड और वाइपर के सहारे टिकी जान

यह घटना भारत-नेपाल सीमा के पास हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस दौरान कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 29, 2026 17:21

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक टैक्सी ड्राइवर को चलती कार के बोनट पर लटके हुए देखा गया. इस दौरान कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी. और टैक्सी ड्राइवर बोनट पर करीब चार किलोमीटर तक लटका रहा.

यह घटना भारत-नेपाल सीमा के पास हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

---विज्ञापन---

रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना सीमा पर टैक्सी ऑपरेटरों के बीच विवाद से हुई. यात्रियों को बिठाने को लेकर बहस शुरू हुई थी. लखनऊ की एक टैक्सी यात्रियों को लेने आई थी, जिस पर स्थानीय ड्राइवरों ने आपत्ति जताई और दावा किया कि उसे वहां चलाने की मंजूरी नहीं है.

बहस के दौरान, पलिया के रामबख्श गुप्ता नाम के स्थानीय टैक्सी ड्राइवर ने यात्रियों को ले जाने से रोकने की कोशिश में लखनऊ की टैक्सी के बोनट पर चढ़ गया.

---विज्ञापन---

फिर लखनऊ टैक्सी के ड्राइवर ने गुप्ता के बोनट पर होने के बावजूद गाड़ी तेज भगा दी. वीडियो में कार को तेज रफ्तार में चलते देखा जा सकता है जबकि गुप्ता खुद को बचाने के लिए वाइपर को पकड़कर बोनट से चिपके हुए हैं. अन्य स्थानीय ड्राइवरों ने वाहन का पीछा किया और उसे रोकने में सफल रहे, जिससे गुप्ता को सुरक्षित बचा लिया गया.

पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया.

First published on: Mar 29, 2026 05:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.