खेलते-खेलते बुझे 2 घरों के 'चिराग', नाली के पानी से भरा गड्ढा बना 'काल', UP के कुशीनगर में ऐसे हुआ हादसा

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है. क्रिकेट खेलते-खेलते उनकी बॉल गड्ढे में गिर गई थी और उसे निकालने के लिए वे गड्ढे में उतरे थे. थोड़ी देर बाद दोनों के शव लोगों ने देखे और उनके परिजनों को बताया. हादसे की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.

Kushinagar News

Kushinagar News

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में क्रिकेट खेलते-खेलते 2 बच्चों की मौत हो गई और एक झटके में 2 घरों के चिराग बुझ गए. नाली के पानी से भरा गड्ढा उनके लिए काल बन गया, क्योंकि वे अपनी गेंद निकालने के लिए गड्ढे में उतरे, लेकिन दोनों उसमें गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई. हादसा कुशीनगर में खड्डा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव भुजौली में हुआ. हादसे की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के पास क्रिकेट खेल रहे थे दोनों

बता दें कि मृतकों की पहचान भुजौली गांव के पूरब टोला निवासी रामायण के 4 साल के बेटे आर्यन और पड़ोसी दीपलाल के 3 साल के बेटे मयंक उर्फ ईशान के रूप में हुई है. मयंक और आर्यन घर के पास ही क्रिकेट खेल रहे थे कि उनकी गेंद नाले के पानी से भरे गड्ढे में चली गई. गड्ढा में पानी भरा था और नाली का पानी भरने के लिए ही गड्ढा खोदा गया था, लेकिन गेंद के लिए गड्ढे में उतरे दोनों बच्चे उसमे गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई.

देखे जाने तक दम तोड़ चुके थे दोनों

परिजनों ने बताया कि काफी देर तक बच्चे उन्हें नजर नहीं आए तो आस-पास तलाश शुरू की, लेकिन बच्चे मिले नहीं. इस बीच एक शख्स ने चिल्लाते हुए बताया कि दोनों बच्चे गड्ढे में पड़े हैं. लोग दौड़े आए और बच्चों को निकालकर होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन वे होश में नहीं आए. परिजन उन्हें तुर्कहा CHC ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में दोनों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिवार में कोहराम और चीख पुकार मच गई.

विज्ञापन

3 बहनों का इकलौता भाई था आर्यन

बता दें कि आर्यन और मयंक उर्फ ईशान दोनों ही मां-बाप के इकलौते बेटे थे. दोनों के पिता मजदूरी करते हैं. आर्यन 3 बहनों का इकलौता भाई था. पिता रामायण सिंह और मां गीता के बुढ़ापे की लाठी था. मयंक भी दीपलाल सिंह का इकलौता बेटा था और उसकी एक छोटी बहन महक है. बेटों की मौत की खबर सुनकर गीता और पुनीता रो-रोकर बेहाल हैं. बहनें अपने भाइयों को याद करके रो रही हैं और मां की चीखें लोगों के कलेजे चीर रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ