UP Accidents: उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर कई जगह हादसे होने की खबरें आई हैं। हादसों में 14 लोग मारे गए हैं। मरने वालों में महिलाएं भी हैं, दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। चंदौली जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने गईं दो युवतियों की डूबने से मौत हो गई। बलिया में ट्रेन से गिरने से दो महिलाओं की जान चली गई। अमरोहा जिले में पिकअप और बाइक की भिड़ंत हो गई। वहीं, फतेहपुर, मथुरा और फर्रुखाबाद में भी वाहन भिड़ गए। चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के जसूरी गांव में दो युवतियां स्नान करने तालाब में उतरी थीं। जो चचेरी बहनें बताई जा रही हैं। युवतियां तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सकीं और डूब गईं। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं।
कई लोगों की हालत नाजुक
वहीं, बलिया में दो महिलाएं कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान के लिए जा रही थीं। अचानक सहतवार रेलवे स्टेशन पर बोगी से नीचे गिर गईं। दोनों को आनन-फानन में बांसडीह सीएचसी ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। अमरोहा के रजबपुर थाना इलाके में आते नेशनल हाईवे-9 पर भी बड़ा हादसा हुआ है। एक पिकअप और दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 1 महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 2 लोगों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक तिगरी में मेला देखने के बाद वापस आ रहे थे। मरने वालों में दो भाई, एक महिला और युवक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:‘वन डे वन शिफ्ट’ पर लगी मुहर, प्रतियोगी छात्रों की मांगों के आगे झुका UPPSC
उधर, कुशीनगर में रामकोला थाना इलाके के खोटही परसिया टोला में भी बड़ा हादसा हुआ है। सड़क किनारे टहल रहे दो लोगों पर भूसे से लदी ट्राली पलट गई। जिसके कारण 65 साल के सिंहासन और 55 वर्षीय चनवा की मौत हो गई। अयोध्या में भी भीषण हादसा हुआ है। 3 वाहनों की टक्कर आपस में हो गई। जिसकी वजह से देवरिया निवासी डॉक्टर और दो युवतियों की मौत गई। हादसे में 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनको अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा बाईपास पर बड़ा हादसा बच गया। यहां दो ट्रक टकरा गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी।
डॉक्टर और दो युवतियों की मौत
मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर भी दो बाइक सवारों की मौत का मामला सामने आया है। मरने वालों की पहचान मगोर्रा थाना इलाके के रहने वाले धर्मेंद्र और अशोक के तौर पर हुई है। एमडी फार्म के पास हादसे की सूचना पुलिस को मिली थी। फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर भी बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक रोडवेज बस खड़े डंपर से टकरा गई। जिसके कारण एक यात्री की मौत हो गई, 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई लोगों की हालत नाजुक है। घायलों का जिला अस्पताल लोहिया में इलाज चल रहा है। मृतक युवती 19 साल की सहाना थी, जो नोएडा से हरदोई के थाना सुरसा जा रही थी।
यह भी पढ़ें:‘दरगाह में न जाएं, वहां जिहादी दफन…’, हिंदुओं को नसीहत देते क्या बोल गए बीजेपी विधायक नंद किशोर?
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
39 mins agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
5 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
5 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
9 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
10 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines