UP 3 Women Smugglers Property Seized, गोरखपुर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों और तस्करों की कमर तोड़ने में लगी हुई है। फिर चाहे वो मादक पदार्थ तस्कर, भू-माफिया का गुंडा या फिर किसी और क्राइम का अपराधी हो, यूपी का पुलिस प्रसाशन इन सभी गैंगस्टरों पर शिकंजा कंस रही है। साथ ही अवैध तरीके से कमाई गई इन अपराधियों की संपत्ति को भी तेजी के साथ जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले के तहत शुक्रवार को गोरखपुर में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी में शामिल रहने वाली 3 महिला तस्करों की कुल 32 करोड़ रुपए की संपत्ति को, जिला प्रशासन ने जब्त कर लिया है। यह संपत्तियां इन महिला तस्करों के बेटों और परिवार जनों के नाम पर थीं। इनके खिलाफ दर्जनों आपराधिक मामले विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज हैं। पुलिस कुछ मामलों में इन्हें गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है, तो कुछ में इन्होंने जमानत ले रखीं थी। यह वांछित चल रही थी। जिसके क्रम में इनके संपत्ति को जब्त करते हुए प्रशासन इनके कमर तोड़ कार्रवाई का प्रयास किया है।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने और गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गयी है। थाना राजघाट क्षेत्र में सक्रिय रहकर यह महिला तस्कर अपने इस कारनामे को अंजाम देती रही हैं, जिसमें गैंग लीडर मंजू देवी, सुधीर निषाद, माला देवी की अपराध से अर्जित अवैध सम्पत्तियों को जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर के आदेश के बाद जब्त कर लिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि अकेले मंजू देवी के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र सहित राजघाट थाना क्षेत्र में कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें आबकारी और मादक पदार्थों की तस्करी समेत मारपीट और कई तरह के अपराध शामिल हैं। उसके बेटे सुधीर निषाद के खिलाफ भी विभिन्न थाना क्षेत्र में 16 मामले दर्ज हैं। वहीं, माला देवी के खिलाफ भी 18 मामले दर्ज हैं।
करोड़ों की संपत्ति जब्त
एसपी सिटी ने बताया कि जब्तीकरण की कार्रवाई में अवैध तरीके से बनाए गए मकान, प्लॉट और खेती की जमीन को भी जब्त किया गया है। इसके अलावा अन्य संपत्तियों की तलाश अभी भी की जा रही है। इनके खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में राजस्व की तहसील सदर की टीम, पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर मौजूद रही।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
8 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
8 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
11 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines