Umesh Pal Murder Case: एडीजी ने बताया प्रयागराज मुठभेड़ का पूरा घटनाक्रम, लखनऊ में वकीलों ने की ये मांग
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में शुक्रवार को हुए उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में पुलिस ने सोमवार दोपहर को एक आरोपी अरबाज को मुठभेड़ (Police Encounter) में मार गिराया है।
इस घटना के बाद प्रयागराज समेत पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई है। वहीं प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार (ADG Law & Order) ने मामले की जानकारी देने के लिए प्रेसवार्ता की।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रयागराज के धूमनगंज में नेहरू पार्क के पास आज (सोमवार को) हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी अरबाज को गोली लगी। एडीजी ने बताया कि घटना के दिन वह हत्या में इस्तेमाल कार को चला रहा था। उसने भी फायरिंग की थी।
Umesh Pal murder case, UP| Accused Arbaaz was shot during the encounter that took place near Nehru Park in Dhoomanganj, Prayagraj earlier today. On the day of the incident, he was driving the car that was used for murder & that he also fired upon: ADG law &order Prashant Kumar pic.twitter.com/DArPcUksO9
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2023
एडीजी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रशासन और पुलिस ने ऐसे सभी बदमाशों, गैंगस्टरों और माफियाओं के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसके साथ ही ऐसे लोगों की सुरक्षा करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
We are raising voices over rude behaviour towards lawyers. We are demanding Lawyer's Protection Act from State & Central Govt: Kuldeep Narayan Mishra, Gen Secy, Lucknow Bar Association on lawyers protest outside DM office against the murder of BSP MLA Raju Pal & Lawyer Umesh Pal pic.twitter.com/CYa1mRo9qJ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2023
एएनआई के मुताबिक बसपा विधायक राजू पाल और अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या के खिलाफ लखनऊ में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लखनऊ बार एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप नारायण मिश्रा ने एएनआई को बताया कि हम वकीलों के प्रति अभद्र व्यवहार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। हम राज्य और केंद्र सरकार से वकील संरक्षण अधिनियम की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि आज करीब 18 साल पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तत्कालीन विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अतीक अहमद और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में राजू पाल की पत्नी और वर्तमान में सपा की विधायक पूजा पाल वादी हैं। तीन दिन पहले राजू हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को कोर्ट में सुनवाई से लौटते समय गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: