Turkey Earthquake: तुर्की से भारत लौटी NDRF की 47 सदस्यीय टीम, इस तरह हुआ स्वागत
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Turkey Earthquake: तुर्की में आए बेहद शक्तिशाली भूकंप के बाद पूरा देश तहस-नहस हो गया। कई मंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। इसके बाद भारत की ओर से तुर्की के लिए तत्काल मदद के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीमों को रवाना किया गया।
एएनआई के मुताबिक एनडीआरएफ की 47 सदस्यीय टीम और डॉग स्क्वायड शुक्रवार को भारत वापस लौट आए। ये टीम भूकंप प्रभावित तुर्की (Turkey Earthquake) में पिछले 10 दिनों से बचाव अभियान में जुटी थी। बता दें कि जूली, रोमियो, हनी और रेम्बो भूकंप प्रभावित तुर्की में बचाव कार्यों में लगे चार भारतीय डॉग स्क्वायड के सदस्य थे।
https://twitter.com/ANI/status/1626495895171915778
सूंघने और बचाव कार्य में प्रशिक्षित लैब्राडोर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की दो अलग-अलग टीमों के साथ तुर्की के लिए रवाना हुए थे। इस भूकंप में 40,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं।
बता दें कि तुर्की में 7.8 तीव्रता के भूकंप के तुरंत बाद भारत ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ की घोषणा की थी। इसके बाद तुर्की में राहत और बचाव कार्यों के तहत 60 पैरा फील्ड अस्पताल बनाए गए। इसके अलावा एनडीआरएफ और भारतीय सेना की टीम भेजी गई थी।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1626460722766172161
अधिकारियों ने समाचार एजेंसियों को बताया कि तुर्की में तैनात एनडीआरएफ के छह डॉग मलबे में फंसे लोगों को बचाने में बहुत प्रभावी साबित हुए हैं। एनडीआरएफ के कमांडिंग ऑफिसर गुरमिंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि तुर्किये अभियान के दौरान हमारे श्वान बचावकर्ता बहुत प्रभावी साबित हुए हैं।
NDRF की सब-इंस्पेक्टर शिवानी अग्रवाल ने बताया कि मेरी पूरी टीम वापस आ गई है। टीम में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। भूकंप ने तुर्की को तबाह कर दिया है और स्थिति बहुत गंभीर है। हमने प्रभावित लोगों की मदद करने और उन्हें भावनात्मक रूप से समर्थन देने के लिए एक टीम के रूप में काम किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: