हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टिहरी में लैंडस्लाइड, वीडियो में कैद हुआ भयंकर मंजर, 15 मकान दबे

उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। यहां कई जगह लैंडस्लाइड और बारिश का पानी जमा होने से जीवन अस्तव्यस्त है। एहतियात बरते हुए प्रशासन ने तीन दिन स्कूल बंद करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
tingarh village landslide

Uttarakhand landslide: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है, यहां शनिवार को टिहरी जिले के तिनगढ़ गांव में लैंडस्लाइड हुआ। हालांकि इसमें किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। इस बारे में पता लगने पर पुलिस व बचाव दल ने घटनास्थल और आसपास के 500 मीटर के एरिया को खाली करवा दिया है।

 

 

जीवन अस्तव्यस्त, बंद करवाए गए स्कूल

जानकारी के अनुसार लैंडस्लाइड में तिनगढ़ गांव के करीब 15 घर मलबे के नीचे दब गए हैं। इस सब के बाद स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास के स्कूल 29 से 31 जुलाई तीन दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। बता दें उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। यहां कई जगह लैंडस्लाइड और बारिश का पानी जमा होने से जीवन अस्तव्यस्त है।

विज्ञापन

विनकखाल इंटर कॉलेज में किया गया लोगों को शिफ्ट

बता दें तिनगढ़ गांव में इससे पहले भी लैंडस्लाइड हो चुका है। शनिवार को प्रशासन ने पहली ही घरों को खाली करवा लिया था। प्रशासन के अनुसार लोगों को विनकखाल इंटर कॉलेज में बनाए शिविर में रखा गया है। सभी की हालत स्थिर है, शिविर में खाना, पानी, दवा सभी मूलभूत सेवाएं मुहैया करवाई गई हैं।

मां-बेटी की मौत, दो पुलिया टूटी

इससे पहले शुक्रवार की रात को बूढ़ाकेदार क्षेत्र के धर्मगंगा नदी में उफान हो गया था। जिसकी चपेट में आने पर मां-बेटी नदी के तेज बहाव में बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा भंगेली के गुणगा गांव में तेज बारिश के चलते दो पुलिया और पीने के पानी की लाइन टूट गई। वहीं, तोली गांव के एक मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। बता दें उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में लगातार बारिश जारी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मकान ढहने से मां-बेटी की मौत, बारिश से बालगंगा नदी ने धरा रौद्र रूप देखें Video

यह भी पढ़ें-कहीं बारिश तो कहीं कांवड़ यात्रा, यूपी उत्तराखंड समेत इन जगहों पर कई दिन रहेंगे स्कूल बंद

विज्ञापन

इनपुट अमित रतूड़ी 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola