Swami Prasad Maurya Controversial Statement: सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने सोमवार को हिंदू धर्म पर टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दिल्ली में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से दिया गया बयान धर्म के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देने वाला है। भड़काऊ और अपमानजनक होने के साथ ये एक अपराध भी है।
क्या कहा था स्वामी प्रसाद मौर्य ने?
जानकारी के मुताबिक, आज यानी सोमवार को स्वामी प्रसाद का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें उन्होंने कहा था कि ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं। सारी असमानता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है, हिंदू धर्म सिर्फ एक धोखा है।
यह भी पढ़ेंः सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, कहा- हिंदू धर्म धोखा है; Watch Video
सुप्रीम कोर्ट के वकील ने दी तहरीर
उन्होंने कहा कि जो ब्राह्मण धर्म है उसी को हिंदू धर्म बताकर इस देश के दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को फंसाने की साजिश की जा रही है। अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का सम्मान होता, दलितों का सम्मान होता। इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए अधिवक्ता जिंदल ने पुलिस शिकायत में कहा कि हम एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं जो देश के कानून में विश्वास करते हैं।
कहा नफरत पैदा करने वाला है बयान
उन्होंने शिकायत में कहा कि ने अपने शब्दों से पूरे हिंदू समुदाय को निशाना बना रहे हैं, जो अपमानजनक है और विशेष समुदायों के बीच नफरत को उकसाता है। मौर्य की ओर से दिए गए बयान स्पष्ट रूप से धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के लिए हैं। सुप्रीम कोर्ट के वकील ने दिल्ली पुलिस से आईपीसी की धारा 153ए और बी, 295ए, 298 और 505 के तहत एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
8 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
9 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines