हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद क्या सपा छोड़ेंगे? स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया यह जवाब

Swami Prasad Maurya Resigns: स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। अब उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya ने सपा और एमएलसी पद से दिया इस्तीफा

Swami Prasad Maurya Resigns(लखनऊ से मनोज पांडे की रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने 13 फरवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बयान को निजी बयान बताकर पार्टी पल्ला झाड़ लेती है। अब बुधवार को फिर से मौर्य ने इस पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि मैंने राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया। मै जबसे पार्टी में आया हूं, तबसे वोट बैंक बढ़ाने के लिए काम कर रहा हूं। समाजवादी पार्टी के कुछ छुटभैया नेता, जिनकी हैसियत एक वोट दिलाने की भी नहीं है, वो मुझ पर अनर्गल टिप्पणी करते हैं।

‘मैं बहुजन समाज के सम्मान की लड़ाई लड़ता रहूंगा’

विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैंने बहुजन समाज के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई शुरुआत से लड़ी है और आगे भी लडूंगा। कुछ नेता इस लड़ाई को जमीन पर मजबूती से लड़ने के बजाय दाएं-बाएं करते हैं, जबकि अभी इससे लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मेरी जिम्मेदारी है कि दलित, आदिवासियों और आखिरी व्यक्ति के लिए लड़ता रहूं।

क्या स्वामी प्रसाद मौर्य सपा छोड़ेंगे?

विज्ञापन

सपा छोड़ने के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभी गेंद राष्ट्रीय अध्यक्ष के पाले में हैं। अब आगे की जिम्मेदारी उनकी है। इस इस्तीफा और कल की समाजवादी पार्टी में पूजा से कोई ताल्लुक नहीं। ये अलग विषय है। मौर्य ने कहा कि मैंने राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया है, पार्टी नहीं छोड़ी है। कल सपा मुख्यालय में शालिग्राम की पूजा थी, मुझे इसकी कोई जनकारी नहीं थी।

यह भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा राष्ट्रीय महासचिव पद से दिया इस्तीफा, क्या रही वजह?

विज्ञापन

रामगोविंद चौधरी ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र

यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रह चुके राम गोविंद चौधरी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण समाज के गरीबों का हक छीनकर अपने कुछ उद्यमी मित्रों और उनके हित को ही देश हित मानने वाले सामन्ती सोच के लोगों को लगातार देती जा रही है।

विज्ञापन

‘इजराइल जाने को भी तैयार हैं युवा’

रामगोविंद चौधरी ने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार की करतूतों की वजह से महंगाई चरमपर है। बेरोजगारी सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ी है। युवा रोजगार की तलाश में युद्ध के आगोश में जी रहे इजराइल में भी जाने को तैयार हैं। लोग आए दिन आत्महत्या कर रहे हैं। डबल इंजन की यह सरकार इसी को राम राज बता रही है।

विज्ञापन

‘भाजपा और संघ के निशाने पर हैं स्वामी प्रसाद मौर्य’

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आसमान छू रही मंहगाई और बेतहाशा बढ़ी बेरोजगारी से लोगों का ध्यान हटाने के लिए रोज-रोज हिंदू मुसलमान का पहाड़ा पढ़ा रही है, नए नए पाखंड का सहारा ले रही है। आपके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता और नेता साम्प्रदायिकता और पाखंड के इस जहर का असर कम करने के लिए संघर्ष कर रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य भी भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस जहर का मजबूती से प्रतिवाद कर रहे हैं। इसलिए वह भाजपा और संघ के निशाने पर हैं।

विज्ञापन

‘स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा स्वीकार न करें’

रामगोविंद चौधरी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पिछड़े समाज से आते हैं। अपने जुझारू स्वभाव की वजह से इस समाज में उनका एक विशेष स्थान हैं। उनका पदाधिकारी बने रहना समाजवादी पार्टी के हित में है। इसलिए मेरा अग्रह है कि आप उनका इस्तीफा स्वीकार न करें। यह मेरी व्यक्तिगत राय है, जो आपके समक्ष रख रहा हूं। इस सम्बन्ध में जो आपका निर्णय होगा, उसे मैं अपनी राय मानकर इस पत्र को भूल जाऊंगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी को झटका, विधायक पल्लवी पटेल ने किया राज्यसभा प्रत्याशी को वोट देने से इनकार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola