Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

नोएडा में सेक्टर-39 के पास कार में मिले युवक-युवती के शव, दोनों के लगी गोली, मौके से पिस्तौल बरामद

नोएडा में शनिवार को बड़ी घटना हुई है। एक कार में युवक और युवती का शव मिले। कार में एक पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 14, 2026 15:11

नोएडा में हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सेक्टर 39 में एक कार में दो शव बरामद हुए हैं। दोनों को गोली लगी है। साथ ही पुलिस ने कार से एक पिस्तौल भी बरामद भी कर ली है। कार में दोनों के शव खून से लथपथ थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक शुरूआती जांच में लगता है लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी फिर खुद को गोली मारी। लड़के के हाथ में पिस्टल मिली है जिस से पुलिस ने ये आशंका जताई है। पुलिस टीम मौके पर जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि लड़के पहचान सुमित के रूप में हुई। सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था। वहीं लड़की नोएडा में सेक्टर 58 की रहने वाली थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, 1 साल की लव स्टोरी, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर… अब सेप्टिक टैंक में मिला गर्लफ्रेंड का शव, जानें क्या है मामला?

पुलिस को थाना क्षेत्र सेक्टर-39 में सेक्टर-107 दादरी रोड स्थित पिलर नंबर 84 के पास एक खड़ी एक संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस ने कार संख्या DL14CL6473 की जांच की तो दो शव बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि एक युवक और एक युवती के सिर में गोली लगी हुई है। युवक के हाथ में पिस्टल भी बरामद हुई। कार अंदर से लॉक थी।

---विज्ञापन---

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतकों की पहचान सुमित (32) और रेखा के रूप में हुई है। सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी और युवती सलारपुर, सेक्टर-101 की रहने वाली थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बेटे के टशन ने ली मां की जान, स्वैग में दिखा रहा था पिस्टल; चेहरे पर लगी गोली

First published on: Feb 14, 2026 01:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.