Sri Lankan MP Namal Rajpaksha visit Ayodhya for Ram Lalla Darshan

रामलला के दर्शन को लंका से अयोध्या आए 'मेहमान', बोले- हम यहां आकर धन्य हो गए

Sri Lankan MP Namal Rajapaksha Ayodhya Visit: श्रीलंका के सांसद नमल राजपक्षे ने रामलला का दर्शन करने के बाद कहा कि वे अयोध्या आकर धन्य हो गए।

Sri Lankan MP Namal Rajapaksha Ayodhya Ram Mandir Visit: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने के बाद भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हर्षोल्लास का माहौल है। लोग लाखों की संख्या में रामलला का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में श्रीलंकाई सांसद नमल राजपक्षे भी अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वे यहां पर आकर सम्मानित और धन्य महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन

‘अयोध्या का पुराना गौरव वापस आ गया’

विज्ञापन

श्रीलंकाई सांसद ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या का पुराना गौरव वापस आ गया। उन्होंने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। यह मेरे लिए और भी खास है। हालांकि, मैं बौद्ध संस्कृति में पला बढ़ा हूं, लेकिन रामायण से जुड़ा हुआ हूं और हिंदू समुदाय के बहुत करीब हूं।

विज्ञापन

‘रामलला का दर्शन कर हम धन्य हो गए’

नमल राजपक्षे ने कहा कि अयोध्या में रामलला का दर्शन करने आना मेरे और मेरी पत्नी के लिए बहुत सम्मान की बात है। हम दोनों यहां पर आकर धन्य हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल हुए, यह बहुत अच्छी बात है। मुझे यकीन है कि मेरे जैसे दुनिया भर से कई भक्त हैं, जो इस भव्य मंदिर के दर्शन करने और भगवान राम का आशीर्वाद लेने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

फिजी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा अयोध्या

इससे पहले, गुरुवार को, उप प्रधान मंत्री बिमान प्रसाद के नेतृत्व में फिजी का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डे पर पहुंचा। मीडिया से बातचीत में फिजी के उपप्रधानमंत्री ने भारतीय मूल के फिजी नागरिकों के अपनी जड़ों से गहरे जुड़ाव पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन

राम मंदिर का 22 जनवरी को हुआ उद्घाटन

गौरतलब है कि इस साल 22 जनवरी को श्री राज जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान मुख्य अनुष्ठान पीएम मोदी द्वारा किया गया। राम मंदिर उद्घाटन समारोह में देश की मशहूर हस्तियों समेत हजारों साधु-संत शामिल हुए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ