---विज्ञापन---

देश angle-right

Ram Mandir और रामलला को नया नाम मिला, पूजा-आरती की पद्धति-विधि भी बदली

Ayodhya Ram Mandir Ram Lalla New Name: राम मंदिर और रामलला को नया नाम दिया गया है। साथ ही पूजा की पद्धति और विधि भी बदल गई है। जानिए अब दोनों किस नए नाम से पुकारे जाएंगे।

---विज्ञापन---

Ayodhya Ram Mandir New Name Balak Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर और रामलला को नया नाम मिल गया है। दोनों अब नए नाम से जाने जाएंगे।

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में हिस्सा लेने वाले पुजारी अरुण दीक्षित ने PTI को बताया कि रामलला अब बालक राम के नाम से पुकारे जाएंगे। वहीं राम मंदिर को अब बालक राम मंदिर के नाम से बुलाया जाएगा।

---विज्ञापन---

रामलला को नाम ‘बालक राम’ देने का कारण यह है कि वह एक बच्चे जैसे दिखते हैं, जिनकी उम्र 5 साल है। क्योंकि मंदिर बालक राम का है, इसलिए मंदिर को बालक राम का मंदिर कहा जाएगा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पूजा और आरती में भी बदलाव किए गए

मंदिर के पुजारियों के ट्रेनर आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण ने मीडिया को बताया कि 24 घंटे में आठों पहर रामलला की अष्ट्याम सेवा और 6 बार आरती होगी। आरती में शामिल होने के इच्छुक भक्तों को स्पेशल पास जारी किए जाएंगे। आरती में मंगला, श्रृंगार, भोग, उत्थापन, संध्या, शयन आरती शामिल होंगी।

मंगला आरती रामलला को जगाने के लिए की जाएगी। श्रृंगार आरती रामलला का श्रृंगार करते समय की जाएगी। भोग आरती में रामलला को खाना खिलाया जाएगा। रामलला को बुरी नजर से बचाने के लिए उत्थापन आरती की जाएगी। रामलला को सुलाने के लिए संध्या आरती होगी। इस बीच महाआरती होगी।

---विज्ञापन---

 

रामलला के भोग में शामिल होंगे ये चीजें

पुजारी के अनुसार, रामलला को पूड़ी-सब्जी, रबड़ी-खीर का भोग लगाया है। दोपहर बाद हर एक घंटे में उन्हें दूध-फल और पेड़े भोग में दिए जाएंगे। रामलला सोमवार से रविवार तक हर रोज नए कपड़े पहनेंगे।

---विज्ञापन---

सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरे, गुवार को पीले रंग के कपड़े पहनेंगे। उन्हें शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीले और रविवार को गुलाबी रंग के कपड़े पहनाएं जाएंगे। खास दिनों में रामलला पीतांबर वस्त्र धारण करेंगे।

First published on: Jan 23, 2024 05:06 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola