BJP काटने जा रही अपने सभी सांसदों का टिकट... सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने क्यों किया यह बड़ा दावा?

Akhilesh Yadav Big Claim Over BJP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपने सभी मौजूदा सांसदों का टिकट काट देगी।

SP Chief Akhilesh yadav targets BJP

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना (फोटो-एक्स)

SP Chief Akhilesh Yadav Big Claim Over BJP In 2024 Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) यूपी में अपने सभी मौजूदा सांसदों का टिकट काटने जा रही है सिवाय एक को छोड़कर, लेकिन सुनने में आया है कि वो भी अपनी सीट बदल रहे हैं या फिर किसी सुदूर प्रदेश में एक अतिरिक्त सीट ढूंढ़ रहे हैं। यही वजह है कि बीजेपी यूपी में अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन

‘जनता में भाजपा और भाजपाई सांसदों के खिलाफ गुस्सा’

विज्ञापन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सांसदों ने अपनी जेबें भरने के अलावा कोई भी काम नहीं किया है। इससे जनता में भाजपा और भाजपाई सांसदों के खिलाफ गुस्सा है। उन्होंने कहा कि इन विपरीत हालातों को देखते हुए बीजेपी में नए प्रत्याशियों की खोज जारी है, लेकिन कोई भी हारने के लिए नहीं लड़ना चाहता है। यही वजह है कि बीजेपी की तरफ से एक भी प्रत्याशी का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

‘परीक्षा नहीं दी तो रिपोर्ट कहां से बनेगा?’

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी के सांसदों ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कभी भी अपने क्षेत्र की ओर मुड़ कर नहीं देखा। उन्होंने परीक्षा ही नहीं दी तो रिपोर्ट कार्ड कहां से बनेगा। बीजेपी के टिकट काटने से पहले जनता ने ही उनका नाम काट दिया है। इस बार उनके संसदीय क्षेत्र में भाजपाइयों को दाखिल नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

‘जुमलेबाजों को नहीं चुनेगी यूपी की जनता’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी की जनता इस बार जुमलेबाजों को नहीं, सच्चा और अच्छा काम करने वालों को चुनेगी। सपा प्रमुख ने इस दौरान नया नारा भी दिया- अब PDA की एकता जागी, छोड़ के यूपी बीजेपी भागी!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ