Lok Sabha Election 2024: यूपी में कांग्रेस को समाजवादी पार्टी ने दी 11 सीटें, अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

Lok Sabha Election 2024: यह ऐलान इस समय इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि बिहार में नीतीश कुमार के फिर एनडीए के साथ जानें की अटकलें तेज हैं। इससे पहले पंजाब में आप अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दे चुकी है।

akhilesh yadav

UP Lok Sabha Election Exit Poll 2024

Lok Sabha Election 2024: बिहार में राजनीतिक संकट के बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीट देने की घोषणा की है। अखि‍लेश ने शन‍िवार को सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर ल‍िखा- कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।

विज्ञापन

इस समय यह ऐलान इसलिए भी है महत्वपूर्ण

जानकारी के अनुसार हाल ही में लोकसभा चुनावों को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी। इस बैठक में यूपी में सीट शेयरिंग पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा हुई थी। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने आज यह ऐलान किया है। उनका यह ऐलान इस समय इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि बिहार में नीतीश कुमार के फिर एनडीए के साथ जाने की अटकलें तेज हैं। इससे पहले पंजाब में आप पार्टी पहले ही यहां की 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दे चुकी है। यहां तक की आप ने इसके लिए 40 प्रत्याशियों के नाम भी शॉर्ट लिस्ट कर लिए हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटे हैं

इससे पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने वेस्ट बंगाल में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के साथ वोट शेयरिंग में रूचि नहीं दिखाई है। यहां आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। जानकारी के अनुसार साल 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी यहां अपना दल (एस) के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। नतीजों पर गौर करें तो लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने यहां कुल 62, अपना दल (एस) ने 2, कांग्रेस 1, बीएसपी ने 10 और सपा ने कुल 5 सीटों पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश कुमार कल देंगे इस्तीफा! बीजेपी संग बनाएंगे सरकार, शपथ ग्रहण का समय त

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ