SP Congress Alliance In UP

कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर कब तक बनेगी सहमति? सपा सांसद ने दिया अपडेट

2024 Lok Sabha Election SP Congress Alliance In UP: सपा इस बार का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेगी। हालांकि, दोनों के बीच सीटों के बंटवारे पर अभी सहमति नहीं बन पाई है।

2024 Lok Sabha Election SP Congress Alliance In UP: समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने कांग्रेस को 11 सीटें दी हैं। हालांकि, सीटों के बंटवारे पर अभी तक पूर्ण सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच, सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए सीटों का बंटवारा लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

कांग्रेस के साथ हुई सकारात्मक चर्चा

विज्ञापन

रामगोपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर सकारात्मक चर्चा हुई है। एक शुभ पल में इसकी घोषणा की जाएगी। तब तक इंतजार करें। इससे पहले, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस को यूपी में 11 सीटें देने की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने 16 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। इसमें डिंपल यादव, अक्षय यादव और धर्मेंद्र यादव भी शामिल हैं।

विज्ञापन

मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी से डिंपल यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, संभल से शफीकुर रहमान बर्क, धौरहरा से आनंद भदौरिया, उन्नाव से अनु टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा और अंबेडकर नगर से लालजी वर्मा को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

लोकसभा में सपा के तीन सांसद

वर्तमान में लोकसभा में सपा के तीन सांसद हैं।  जिन 16 नेताओं को टिकट दिया गया है, उनमें डिंपल यादव और शफीकुर रहमान बर्क मौजूदा सांसद हैं। तीसरे सांसद मुरादाबाद के एसटी हसन हैं, जिन्हें पहली लिस्ट में जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन

पीडीए पर फोकस

विज्ञापन

बता दें कि अखिलेश यादव की पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की रणनीति के सहारे लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की कोशिश है। इसी को ध्यान में रखते हुए 11 उम्मीदवार ओबीसी वर्ग, तीन उच्च जाति और एक मुस्लिम वर्ग से हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ