Ghaziabad news: 299 रिफंड के चक्कर में लगा 14 लाख 78 हजार का चूना, गूगल से नंबर लेना पड़ा भारी

Ghaziabad news: गाजियाबाद के संजय नगर निवासी एक व्यक्ति को गूगल से एक कंपनी का कस्टमर केयर नंबर लेना भारी पड़ गया। फोन उठाने वाले ने उन्हें लिंक भेज कर उनका मोबाइल हैक कर लिया और उनके खाते से 14 लाख 78 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Cyber ​​fraud, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, साइबर ठगी, गाजियाबाद क्राइम खबर, साइबर अपराध

गाजियाबाद में साइबर ठगी

विज्ञापन

गाजियाबाद के संजय नगर निवासी एक व्यक्ति को गूगल से एक कंपनी का कस्टमर केयर नंबर लेना भारी पड़ गया। इस दौरान पीड़ित ने गूगल से मिले नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद फोन उठाने वाले ने उन्हें लिंक भेज कर उनका मोबाइल हैक कर लिया और उनके खाते से 14 लाख 78 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। ठगी की जानकारी पीड़ित को तीन दिन बाद लगी। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत गाजियाबाद साइबर थाना पुलिस से की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गूगल में किया था नंबर सर्च

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के संजय नगर में बासुकी नाथ सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले उनके मोबाइल से जिओ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के 299 रुपए ऑटो पर हो गए थे। इसके बाद अगले दिन भी उनके खाते से 299 रुपए कट गए। जिसकी शिकायत करने के लिए उन्होंने गूगल से जिओ हॉटस्टार कंपनी का मोबाइल नंबर सर्च किया था।

Advertisment

तीन दिन बाद हुई ठगी की जानकारी

गूगल से मिले नंबर पर उन्होंने संपर्क किया इसके बाद कॉलर ने उन्हें एक लिंक भेज कर उनका मोबाइल हैक कर लिया और दो दिनों के अंतराल में उनके खाते से 14 लाख 78 हज़ार रुपए ट्रांसफर कर लिए। उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी की जानकारी तीन दिन बाद हुई। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद के बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ