गाजियाबाद में 2 दिन बाद फिर बदल सकता है मौसम, जानिए अपडेट

Ghaziabad news: गाजियाबाद में गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। जिसके कारण लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी के परेशान होना पड़ा है। मौसम विभाग की माने तो दो दिन बाद एक बार फिर जिले का मौसम बदलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 5 जुलाई से शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की, तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Weather Updates, Today's Weather, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

Weather Updates

विज्ञापन

Ghaziabad news: गाजियाबाद में गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। जिसके कारण लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी के परेशान होना पड़ा है। मौसम विभाग की माने तो दो दिन बाद एक बार फिर जिले का मौसम बदलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 5 जुलाई से शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की, तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सुबह के समय मौसम रहा सुहाना

गाजियाबाद में गुरुवार सुबह-सुबह का मौसम सुहावना रहा। इस दौरान शहर का तापमान लगभग 27 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद निकली तेज धूप ने तापमान में बढ़ोतरी कर दी। जिसके कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि दोपहर के समय आसमान पर छाए हल्के बादलों के कारण तेज धूप से लोगों को कुछ राहत मिली। गुरुवार को जिले का तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Advertisment

5 जुलाई से गाजियाबाद में बदल सकता है मौसम

गाजियाबाद सहित एनसीआर में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में लगभग 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की माने तो गाजियाबाद में 5 जुलाई से एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है और मध्यम बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कभी तेज धूप, तो कभी हल्के बादल रह सकते हैं। गाजियाबाद के अलावा एनसीआर के दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव में भी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ, बागपत, हापुड, बुलंदशहर आदि में भी बारिश हो सकती है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ