Siddharthnagar UP Viral Video, सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मनुष्यों के एक भारी-भरकम झुंड ने एक अकेले बुजुर्ग को पकड़ा। बांधकर पीटा, मुंह काला करके, गले में जूतों की माला डालकर गांवभर में घुमाया और यहां तक कि उसे थूककर चाटने के लिए भी मजबूर किया। भीड़ ने इस दौरान बुजुर्ग के साथ सिर्फ शारीरिक ज्यादती ही नहीं की, बल्कि उसका वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि इस घटनाक्रम की वजह जो बताई जा रही है, वह भी कुछ कम दिलचस्प नहीं है। आरोप है कि बुजुर्ग गांव की बहू-बेटियों को अपना नंबर बांटता था।
वाकया शुक्रवार 8 दिसंबर को जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र में आते गांव तिघरा में घटा है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के मोहब्बत अली पर गांव की महिलाओं से बात करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने उसके साथ ज्यादती की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग को रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया जा रहा है। बदमाश बुजुर्ग को पीटते भी नजर आ रहे हैं, वहीं उसे जमीन पर बिठाकर थूकने और फिर उसे चाटने के लिए भी मजबूर किया जा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद बुजुर्ग ने गोल्हौरा पुलिस स्टेशन जाकर बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines