'कराची टू नोएडा' फिल्म के लिए मिली सीमा हैदर की हमशक्ल, आवाज भी हो गई मैच
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Seema Haider Film: पाकिस्तान की सीमा हैदर पहले से ही अपने प्रेमी सचिन के लिए चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत में घुसने को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। अब सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोर पर बन रही फिल्म सुर्खियां बंटोर रही है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार, दोनों की प्रेम कहानी पर फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ के लिए सीमा की डुप्लीकेट (सीमा की हमशक्ल) को कास्ट किया गया है।
जानकारी के मुताबिक अमित जानी, पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी को लेकर फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में सीमा हैदर का किरदार निभाने के लिए 60 से ज्यादा कंटेस्टेंट का ऑडिशन हुआ है। सामने आया है कि दिल्ली की रहने वाली फरहीन फलक को फिल्म निर्माताओं ने सेलेक्ट किया है।

बताया गया है कि फरहीन फलक दिल्ली की रहने वाली हैं। थिएटर की कलाकार हैं। वर्तमान में फरहीन मॉडल और एक्ट्रेस के तौर पर मुंबई में काम कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरहीन की शक्ल और आवाज सीमा हैदर से काफी मैच हो रही हैं। इतना ही नहीं फरहीन कई फिल्मों में रोल प्ले कर चुकी हैं। सलमान खान, रणबीर कपूर और अजय देवगन की फिल्मों में भी फरहीन ने अभिनय किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: