हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

साहिल-मुस्कान के एक और सच का पर्दाफाश; 4 महीने पहले में सौरभ के साथ करना था ये काम

सौरभ राजपूत हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी का एक और सच सामने आया है। मुस्कान ने नवंबर 2024 में भी सौरभ की हत्या करने की प्लानिंग की थी। पूरी तैयारी भी कर ली थी, लेकिन सौरभ के बाहर चले जाने के कारण प्लान फेल को गया था।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत मर्डर केस में एक और सच सामने आया है। SP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि मुस्कान रस्तोगी करीब 4 महीने से अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या करने की प्लानिंग कर रही थी। वारदात को अंजाम देने का मौका उसे 3-4 मार्च 2025 की रात का मिला, लेकिन उसने प्राथमिक पूछताछ में कबूला कि उसने नवंबर 2024 में भी सौरभ की जान लेने का प्लान बनाया था। उस वक्त साहिल इस बारे में कुछ नहीं जानता था, लेकिन मुस्कान ने बाद में साहिल को इस प्लानिंग के बारे में बताया था और फिर दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या करने का प्लान बनाया।

यह भी पढ़ें:सौरभ, मुस्कान, साहिल केस पर नानी पुष्पा देवी क्या बोलीं? पहला बयान आया सामने

शराब में मिलाकर देनी थी जहरीली दवाई

सौरभ को लंदन में शराब पीने की लत लग गई थी। नवंबर 2024 में जब सौरभ घर आया तो मुस्कान ने उसकी शराब में जहरीली दवाई मिलाने का प्लान बनाया था। उसने इंटरनेट पर ऐसी दवाई सर्च भी की थी, जो शराब में मिलाकर पिलाई जाए तो बॉडी पर उसका साइड इफेक्ट हो और मौत हो जाए, ताकि पुलिस को लगे कि सौरभ की मौत ज्यादा शराब पीने से हुई। दवाई ऑनलाइन सर्च करने के सुराग मोबाइल की गूगल हिस्ट्री में मिले, लेकिन जिस दिन मुस्कान ने सौरभ को वह दवाई देने का प्लान बनाया, उस दिन सौरभ ने शराब पी ही नहीं। वह दोस्त के साथ नाइट बार में चला गया और सुबह आया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:13 पॉइंट में सौरभ, साहिल, मुस्कान केस…पढ़ें 3 से 18 मार्च तक की पूरी कहानी

सौरभ को साहिल-मुस्कान के रिश्ते के पता चला

नवंबर 2024 में ही सौरभ को साहिल और मुस्कान के रिश्ते के बारे में पता चला था। दोनों के बीच लड़ाई हुई थी और लड़ाई की बात परिजनों तक भी पहुंची थी, लेकिन लड़ाई का कारण उन्हें नहीं बताया था। सौरभ ने मुस्कान से तलाक लेने की बात कही थी, लेकिन बाद में वह तलाक लेने से पीछे हट गया। परिवार के समझाने पर उसने तलाक के कागज फाड़े। परिजनों ने मुस्कान-सौरभ की लड़ाई खत्म कराई और फिर वह लंदन चला गया। इसके बाद मुस्कान ने उसे साजिश के तहत फिर भारत बुलाने का प्रयास किया, जिसमें वह कामयाब हुई और इस बार उसने अपनी प्लानिंग को फेल नहीं होने दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:मुस्कान-साहिल का नया सच जान पुलिस हैरान, दोनों सौरभ के साथ करते थे ये काम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola