सौरभ, मुस्कान, साहिल केस पर नानी पुष्पा देवी क्या बोलीं? पहला बयान आया सामने

सौरभ राजपूत मर्डर केस में आरोपी साहिल शुक्ला से मिलने के लिए उसकी नानी जेल पहुंची। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से खुलकर बात की। उन्होंने मुस्कान के बारे में भी कई बातें कहीं। आइए जानते हैं कि पुष्पा देवी का क्या कहना है?

Saurabh Rajput Muskan Rastogi Sahil Shukla

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत मर्डर केस में आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को जेल गए 7 दिन हो गए हैं और इन 7 दिन में मुस्कान रस्तोगी से मिलने उसके घर से कोई नहीं आया। वहीं साहिल शुक्ला से भी मिलने के लिए उसके घर से कोई नहीं आया था, लेकिन मेरठ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि अचानक बीते दिन सुबह साहिल की नानी पुष्पा देवी ने जेल मैन्युअल के अनुसार मिलने की अर्जी लगाई थी और दोपहर में साहिल की उसकी नानी से मुलाकात करवाई गई, लेकिन दोनों के बीच क्या बात हुई? इस बारे में नहीं बता पाएंगे। वहीं जेल में साहिल से मिलने के बाद नानी पुष्पा देवी ने मीडिया से बात की और उन्होंने जो कहा, वह काफी चौंकाने वाला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

साहिल की नानी ने यह सब कहा?

साहिल शुक्ला की नानी पुष्पा देवी ने जेल से बाहर आकर कहा कि मैं साहिल से मिली, लेकिन उसने मुझे कुछ नहीं बताया। मैंने कभी मुस्कान को देखा भी नहीं। इस अपराध से ज्यादा बुरा कुछ नहीं हो सकता, लेकिन मैं अभी भी उलझन में हूं कि क्या हुआ और कैसे हुआ? लड़की मुस्कान रस्तोगी ने सब कुछ प्लान किया और उसे अंजाम दिया, लेकिन दोनों ने बहुत बड़ी गलती की है।

बता दें कि साहिल और मुस्कान ने मिलकर सौरभ राजपूत की हत्या की है। सौरभ मुस्कान का पति था और साहिल मुस्कान का बॉयफ्रेंड है। दोनों ने 3-4 मार्च की रात को मेरठ शहर की इंद्रानगर कॉलोनी में किराये के मकान में सौरभ राजपूत की हत्या की। उसके शव के टुकड़े करके ड्रम में भरकर उसे सीमेंट से सील कर दिया। 4 मार्च की शाम को दोनों हिमाचल ट्रिप पर चले गए।

विज्ञापन

हिमाचल में दोनों ने 13 दिन बिताए और शिमला, कसोल, मनाली में एन्जॉय किया। शिमला में साहिल का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। मनाली और कसोल में होली सेलिब्रेशन, नाइट बार में पार्टी की। बाजार में नशे में धुत होकर डांस किया। 17 मार्च को दोनों मेरठ वापस आए। 18 मार्च को मुस्कान अपने मायके गई, जहां मां-बाप के सामने मुस्कान ने सौरभ की हत्या की बात कबूली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ