---विज्ञापन---

Samajwadi Party: सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का दोबारा गठन, चाचा शिवपाल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को महासचिव बनाया गया है। और पढ़िए –दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर CISF ने शख्स से जब्त किए 64 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा---विज्ञापन--- मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव […]

---विज्ञापन---

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को महासचिव बनाया गया है।

और पढ़िए –दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर CISF ने शख्स से जब्त किए 64 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा

---विज्ञापन---

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में एक हुए चाचा-भतीजे

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद चाचा-भतीजे की जोड़ी पिछले साल दिसंबर में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए फिर से एक हुई थी। बता दें कि किन्हीं कारणों की वजह से वर्ष 2016 में दोनों अलग हुए थे। इसके बाद चाचा शिवपाल यादव ने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई थी।

यहां देखें पूरी सूची

---विज्ञापन---

कार्यकारिणी में शामिल है 62 सदस्य

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपनी 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके बाद पार्टी के आधिकारी ट्विटर हैंडल पर सूची जारी की गई। शिवपाल यादव 14 राष्ट्रीय महासचिवों में शामिल होंगे। इनके अलावा मोहम्मद आजम खान, स्वामी प्रसाद मौर्य, रवि प्रकाश वर्मा और बलराम यादव कार्यकारिणी में हैं।

और पढ़िए –MP Politics: उमा भारती ने शराब दुकान के सामने डाला डेरा, कहा-2003 वाली जीत चाहिए तो…

---विज्ञापन---

अखिलेश, किरणमय नंद और रामगोपाल शीर्ष पद पर

जारी हुई सूची के मुताबिक अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, किरणमय नंदा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बने रहेंगे। इनके अलावा सुदीप रंजन सेन पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे, जबकि सदस्यों के अलावा 19 राष्ट्रीय सचिव होंगे।

मतभेद के बाद शिवपाल यादव ने बनाई थी अलग पार्टी

अखिलेश यादव के साथ मतभेद और 2016 में समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद शिवपाल यादव ने 2018 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन किया था। फिरोजाबाद से अपने भतीजे अक्षय यादव के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 29, 2023 05:16 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola