1992 बैच के वो IAS कौन? जिन्होंने मसूरी में बाबरी मस्जिद विध्वंस का मनाया था जश्न

1992 बैच के एक आईएएस अधिकारी ने दावा किया है कि उन्होंने बाबरी मस्जिद विध्वंस पर जश्न मनाया था। इस दौरान जय श्री राम के नारे लगे थे।

IAS Manisha Patankar on babri demolition

1992 बैच के आईएएस ने बाबरी विध्वंस का मनाया था जश्न

IAS Officer Manisha Patankar Mhaiskar Recalls Celebration Babri Demolition In Mussoorie: अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन किया गया। इसे लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। इसी दौरान, 1992 बैच के एक आईएएस अधिकारी ने दावा किया कि मसूरी में प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने अपने कई सहयोगियों के साथ बाबरी मस्जिद विध्वंस का जश्न मनाया था, जिस पर उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था।।

विज्ञापन

‘जीवन पूर्ण चक्र में आ गया है’

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा पाटनकर म्हैसकर (IAS Officer Manisha Patankar Mhaiskar) ने रविवार को फेसबुक पर ‘जय श्री राम’ के बाद लिखा कि जीवन पूर्ण चक्र में आ गया है। इस दौरान उन्होंने विध्वंस की गई मस्जिद स्थल पर राम मंदिर के उद्घाटन का जिक्र किया।

जय श्री राम के लगे नारे

विज्ञापन

मनीष पाटनकर ने लिखा- 6 दिसंबर 1992 को मसूरी में बहुत ठंड पड़ रही थी। 1992 बैच के आईएएस अपने फाउंडेशन कोर्स में थे। धीरे-धीरे अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बाबरी मस्जिद विध्वंस की खबरें आने लगीं। हमने बैठक बहुत सावधानी के साथ आयोजित की थी। मै नागपुर से जुड़ी हुई हूं। इसलिए मुझे निमंत्रण देने के लिए अच्छा माना गया। बैठक स्थल पर कुछ आईएएस जय श्री राम का नाम लगा रहे थे। मुझे याद है कि उस दिन मैंने एक पूरा केसर पेड़ा खाया था।  अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को जो भी हुआ, वह बहुत सकारात्मक, बहुत शक्तिशाली और बहुत शुभ चीज की शुरुआत थी।

विज्ञापन

लीक हुईं जश्न की तस्वीरें

आईएएस अधिकारी ने बताया कि उनके जश्न की तस्वीरें लीक हो गईं, जिस पर प्रतिभागियों को नोटिस जारी किया गया। उन्होंने अपने पोस्ट को यह कहते हुए समाप्त किया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर उन्होंने केसर का पेढ़ा खाया था।

विज्ञापन

पति को मिठाई खिलाते फोटो की शेयर

अपने संदेश के साथ मनीषा ने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें वे अपने पति मिलिंद को मिठाई खिला रही हैं। मिलिंद 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे आईआईटी मुंबई के छात्र रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ