Greater Noida News : कांवड़ यात्रा: सोसायटी के बाहर खुली अवैध मीट शाॅप को बंद करने की मांग, सोशल मीडिया पर जताया विरोध

Greater Noida News : अपेक्स सोसायटी में रहने वाले रोहित का कहना है कि सोसायटी के बिल्कुल बाहर ग्रीन बेल्ट है जो कि काफी बड़ी है। कई सालों से यह ग्रीन बेल्ट खाली पड़ी थी। अब यहां पर अवैध रूप से मीट शाॅप खोल दी गई है।

illegal meat shop greater noida west

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कांवड़ यात्रा के दौरान अवैध मीट शाॅप को बंद करने की मांग जोर पकड़ रही है। इसके लिए सोशल मीडिया पर विरोध जताया जा रहा है। आरोप है कि अपेक्स गोल्फ एवेन्यू सोसायटी के बाहर अवैध रूप से मीट शाॅप संचालित की जा रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भी लोगों ने इस संबंध में शिकायत की है। अब लोगों ने सोशल मीडिया पर विरोध अभियान शुरू किया है।

ग्रीन बेल्ट में खोली गई है शाॅप

अपेक्स सोसायटी में रहने वाले रोहित का कहना है कि सोसायटी के बिल्कुल बाहर ग्रीन बेल्ट है जो कि काफी बड़ी है। कई सालों से यह ग्रीन बेल्ट खाली पड़ी थी। अब यहां पर अवैध रूप से मीट शाॅप खोल दी गई है। इससे सोसायटी में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। कई बार विरोध जताया जा चुका है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

नहीं लिया गया लाइसेंस

सोसायटी के लोगों का आरोप है कि मीट शाॅप के लिए कोई लाइसेंस नहीं लिया गया है। यह नियमों के खिलाफ है। ग्रीन बेल्ट में मीट शाॅप के अलावा कई अन्य शाॅप भी चल रही है, जिससे सोसायटी के आस-पास गंदगी होती है और माहौल खराब होता है। लोगों को मीट शाॅप से परेशानी है। कांवड़ यात्रा के दौरान इसको बंद करने की मांग की गई है।

कांवड़ यात्रा का रूट है ग्रेटर नोएडा वेस्ट

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से गंगा जल लेकर जब कांवड़िये ग्रेटर नोएडा, नोएडा लौटते है यह उनके रूट पर पड़ता है। ऐसे में आस्था को ध्यान में रखते हुए इस अवैध मीट शाॅप को बंद करने की मांग की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ