---विज्ञापन---

देश angle-right

VIDEO: हिमंत बिस्वा सरमा देश के सबसे करप्ट CM, अमित शाह के हाथ में है कंट्रोल; असम में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा देश के सबसे करप्ट CM हैं।

---विज्ञापन---

Rahul Gandhi on Himanta Biswa Sarma: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय असम में है। बुधवार को बारपेट में यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरमा देश के करप्ट मुख्यमंत्री हैं। उनका कंट्रोल अमित शाह के हाथ में है। अगर वह (हिमंत बिस्वा सरमा) अमित शाह के खिलाफ कुछ भी कहने की हिम्मत करते हैं, तो उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया जाएगा।

‘काजीरंगा की सारी जमीन मुख्यमंत्री की है’ 

---विज्ञापन---

राहुल गांधी ने कहा कि आप काजीरंगा जाओगे, राइनो देखने जाओगे तो पता चलेगा कि वहां की सारी जमीन मुख्यमंत्री की है। पान खाओगे तो पता चलेगा कि चीफ मिनिस्टर का पान है। राहुल ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा नफरत फैलाते हैं और लोगों की जेब से पैसा छीनते हैं। मीडिया वही दिखाता है, जो वे चाहते हैं।

‘नफरत फैलाते हैं बीजेपी और आरएसएस के लोग’

---विज्ञापन---

कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। वे नफरत फैलाते हैं, जबकि हम मोहब्बत फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि हमने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में लाखों लोगों से बात की। सबने हमसे कहा- हिंदुस्तान नफरत का नहीं, मोहब्बत का देश है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bharat Ratna Karpoori Thakur: कर्पूरी ठाकुर ने मैट्रिक में अंग्रेजी की अनिवार्यता को क्यों किया खत्म? वजह जानकर आप भी करेंगे गर्व!

‘हमारी लड़ाई असम के मुख्यमंत्री के दिल में छिपी नफरत से है’

---विज्ञापन---

राहुल ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री के दिल में बहुत नफरत है, लेकिन हमारी लड़ाई उनसे नहीं, बल्कि उनके दिल में छिपी नफरत से है। उन्होंने कहा कि नफरत के पीछे डर होता है।  नफरत को सिर्फ मोहब्बत से खत्म किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

‘प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए’

राहुल गांधी ने कहा कि BJP-RSS की विचारधारा ने मणिपुर को जला दिया, लेकिन प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। इसलिए हमारी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू हुई और महाराष्ट्र तक जाएगी। उन्होंने कहा कि ये देश मोहब्बत का देश है। ये देश मोहब्बत से आगे जाएगा। हिंसा और नफरत से किसी का फायदा नहीं होने वाला है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bharat Ratna Karpoori Thakur: दो बार CM बनने के बावजूद नहीं था खुद का मकान, लोग कहते थे- जननायक

---विज्ञापन---
First published on: Jan 24, 2024 09:53 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola