PWD Minister Jitin Prasad: (सुशील शुक्ला, शाहजहांपुर) शाहजहांपुर में भाजपा विधायक चेतराम ने अपनी ही सरकार में बन रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर कमीशन खोरी का गंभीर आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा विधायक जेई और ठेकेदार पर जमकर भड़के। इस दौरान उन्होंने सड़क की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने पर जेई और ठेकेदार को जेल भेजने की धमकी दे डाली। फिलहाल भाजपा विधायक की धमकी के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
सबसे खास बात यह है कि यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के जिले में करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क की ये हालत है कि सिर्फ पेन (कलम) से ही बीजेपी विधायक रोड उखाड़ते दिख रहे हैं। और जिलों की सड़कों की क्या असलियत होगी? इस पर सवाल उठने लगे हैं। बीजेपी विधायक का नई सड़क को कलम से उखाड़ने का वीडियो भी सामने आया है।
शाहजहांपुर में पुवायां थाना क्षेत्र में तहसील पुवाया को लखीमपुर जिले से जोड़ने वाली लगभग 17 किलोमीटर की लंबी सड़क का चौड़ीकरण का काम चल रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग की यह सड़क 32 करोड़ रुपये के बजट से बनाई जानी है। आज भाजपा विधायक चेतराम स्थानीय लोगों की शिकायत पर अचानक सड़क का निरीक्षण करने पहुंच गए।
जेई को दी जेल भेजने की धमकी
सड़क निर्माण में गुणवत्ता में खामियां देखकर विधायक भड़क उठे। सड़क में मौरंग की जगह पर मिट्टी डाले जाने और तमाम खामियां मिलने पर उन्होंने ठेकेदार और जेई को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि योगी सरकार सड़क निर्माण में गुणवत्ता के मामले में जीरो टॉलरेंस पर कार्रवाई करेगी। सड़क की गुणवत्ता से बिल्कुल समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जेई को जेल भेजने की धमकी तक दे डाली। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई और ठेकेदार मिलकर सड़क की गुणवत्ता से खिलवाड़ कर रहे हैं। आपको बता दें कि पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद का गृह जनपद भी शाहजहांपुर है। फिलहाल भाजपा विधायक ने मामले की शिकायत शासन में करने की बात कही है।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
8 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
11 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
17 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
18 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines