हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन है मोस्ट वांटेड घोषित सपा नेता गुलशन यादव? कभी राजा भैया का करीबी था, अब विरोधी है

Prayagraj who is SP Leader Gulshan Yadav: कभी राजा भैया के करीबी और अब उनके विरोधियों में से एक समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता गुलशन यादव को पुलिस ने मोस्ट वाटेंड की लिस्ट में शामिल कर उनके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया है। अब तक उनकी 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। गुलशन यादव पर गैंगस्टर एक्ट में 53 मुकदमे दर्ज हैं। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन

Prayagraj who is SP Leader Gulshan Yadav: गुलशन यादव कभी सपा का यूथ विंग का क्षेत्रीय नेता रहा है। प्रयागराज पुलिस के एसएसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर पुलिस टीमें प्रयागराज, लखनऊ, मिर्जापुर और बिहार में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गुलशन यादव जैसे सपा से जुड़े पूर्व नेताओं पर की जा रही यह कार्रवाई न केवल उत्तर प्रदेश सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दर्शाती है, बल्कि यह भी स्पष्ट करती है कि राजनीतिक पहुंच या पहचान अब अपराधियों को नहीं बचा सकती। पुलिस के शिकंजे में देर-सवेर गुलशन यादव का आना लगभग तय माना जा रहा है।

कौन है सपा नेता गुलशन यादव

गुलशन यादव का जन्म प्रतापगढ़ जिले के कुंडा इलाके के मऊदारा गांव में हुआ। उनके पिता का नाम सुंदर लाल यादव है। उनके तीन भाई हैं, जिनमें से एक, छविनाथ यादव, सपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रारंभ में वे राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह) के करीबी माने जाते थे, लेकिन बाद में सपा का दामन थामकर 2022 और उससे पहले भी दो बार राजा भैया के खिलाफ कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। करीब एक दशक तक समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे। 2022 में कुंडा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन दोनों बार हार का सामना करना पड़ा। 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रयागराज पश्चिम सीट से टिकट की मांग की थी, लेकिन असफल रहा। पिछले 2 वर्षों से राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बना ली थी। पुलिस रिकॉर्ड में वह सक्रिय अपराधी है।

विज्ञापन

आपराधिक मुकदमे

गुलशन यादव के खिलाफ प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 53 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के 2 और हत्या के 4 प्रयास के मामले शामिल हैं। उल्लेखनीय है CO जियाउल हक की हत्या (मार्च 2013) के मामले में राजा भैया और गुलशन यादव पर आरोप लगे थे, लेकिन कोर्ट ने उन्हें क्लीनचिट दे दी थी

7 करोड़ की संपत्ति कुर्क

गुलशन यादव की 30 अप्रैल -मई 2025 के बीच प्रयागराज जिला प्रशासन और पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट और गिरोहबंदि अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुल 7.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया। कुर्क की गई संपत्ति में कुंडा में उनकी/पत्नी सीमा यादव की नाम से दर्ज जमीन और भवन। लग्जरी वाहन, बैंक खाते मकान और शराब की दुकान तक कुर्क की गई ।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola