Live Updates
2.50 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
महाकुंभ में मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक ढाई करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में लोग संगम पहुंचे। सुबह 6.15 बजे प्रथम अखाड़े ने स्नान किया। जिसके बाद एक-एक कर सभी 13 अखाड़ों ने अमृत स्नान किया।
लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने संगम में लगाई डुबकी
लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने मंगलवार को मकर संक्रांति के दिन संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि जब हमने संगम में डुबकी लगाई तो वो अद्भुत अहसास था, वाकई जीवन सफल हो गया। उन्होंने कुंभ की व्यवस्थाएं पर कहा कि ये बहुत अच्छी हैं, ठहरने के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था है, शौचालय और वस्त्र बदलने के लिए बहुत अच्छे बूथ हैं। सुरक्षा और सफाई दोनों ही हैं। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि महाकुंभ में जरूर आएं।
दंडवत परिक्रमा करते हुए संगम पहुंचे मौनी महाराज
अभय चेतन फलाहारी उर्फ मौनी महाराज दंडवत परिक्रमा करते हुए संगम पहुंचे और स्नान किया। शिष्य डॉ दिव्यांशु ने बताया कि मौनी बाबा ने मकर संक्रांति का अमृत स्नान संगम तट पर दंडवत परिक्रमा करके किया। उनका संकल्प है कि अयोध्या की तरह ही काशी और मथुरा के मंदिर का निर्माण सरकार करे। संकल्प पूरा होने पर दंडवत परिक्रमा का क्रम चलता रहेगा।
साध्वी निरंजन ज्योति ने दी महाकुंभ की बधाई
भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति संगम में डुबकी लगाने आईं। उनका कहना है कि वे 1982 से कुंभ मेले में आ रही हैं। इस बार अनुभव बहुत अलग है। एक नया शहर बसा है और हम बेहद भाग्यशाली हैं कि हम इसका हिस्सा बन सके। यह 144 साल में एक बार मनाया जाने वाला जश्न है। हम चाहते हैं कि या तो वक्फ बोर्ड खत्म हो या सनातन बोर्ड की स्थापना हो। वक्फ बोर्ड का राजस्व कहां जा रहा है? सरकारी खजाने में जा रहा है या देश के कल्याण में जा रहा है?
साध्वी भगवती सरस्वती ने लगाई संगम में डुबकी
साध्वी भगवती सरस्वती ने आज मकर संक्रांति के अवसर पर संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं सोच रही थी कि मैंने पिछले जन्म में ऐसा क्या किया था, जो मुझे इस जन्म में यह अवसर मिला। मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानती हूं। आज हमने अपने करोड़ों लोगों के परिवार के साथ पवित्र स्नान किया। सनातन धर्म की शक्ति हर किसी के लिए है, चाहे आप कहीं भी हों, मेरा मानना है कि संगम की पवित्र डुबकी में हर समस्या का समाधान है।
जया किशोरी भी डुबकी लगाने पहुंची महाकुंभी
कथा वाचक जया किशोरी भी संगम में डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ पहुंची। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुझे बहुत खुशी है कि मैं पहली बार कुंभ में स्नान करने के लिए आई हूं। मैं चाहूंगी कि देश का हर व्यक्ति महाकुंभ के दर्शन कर सके। हम अपनी संस्कृति, धर्म और संस्कार दुनिया को दिखा रहे हैं, जिससे युवा आकर्षित हों और उनका ध्यान भगवान और भक्ति से जुड़ सके।
ग्रीस से आई श्रद्धालु ने लगाई डुबकी
ग्रीस से आई भक्त पेनेलोप ने संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि योग में मेरी यात्रा लगभग 20 साल पहले शुरू हुई थी। उस समय, सोशल मीडिया आज जितना मौजूद नहीं था, इसलिए मैंने कुंभ के बारे में कभी नहीं सुना था। मैं पहली बार यहां आई हूं और मैं अपने पति की वजह से यहां हूं। आज यहां लोगों की संख्या मेरे देश की जनसंख्या से 5 गुना ज्यादा है।
किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर ने दी बधाई
किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने देश को महाकुंभ और मकर संक्रांति की बधाई दी। उन्होंनेक कहा कि आज हम संगम तीर्थ पर हैं। यह महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान है और हमें बहुत खुशी है कि हमें अमृत स्नान में भाग लेने का मौका मिला। सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रयागराज में वाहनों की एंट्री पर रोक
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, महाकुंभ में 30 घंटे में 3 करोड़ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई है। महाकुंभ में 60 हजार पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। वहीं अब प्रयागराज में वाहनों की एंट्री पर रोक दी गई है। महाकुंभ में पहली बार शाही स्नान की जगह अमृत स्नान शब्द का इस्तेमाल किया गया, क्योंकि अखाड़ों ने नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था।
महाकुंभ के लिए आर्मी स्टैंड बाय पर
महाकुंभ मेले में लगातार भीड़ बढ़ रही है। इसे देखते हुए आर्मी को स्टैंडबाय मोड पर रखा गया है। मेले के बाहरी इलाके में आर्मी की कुछ गाड़ियां पहुंच गई हैं। भीड़ इतनी है कि एक संत बेहोश होकर गिर पड़े। कुंभ मेला SSP राजेश द्विवेदी खुद फील्ड में डटे हैं और भक्तों की मदद कर रहे। निरंजनी अखाड़े के नागा निकले तो जनता सामने आ गई, जिन्हें पुलिस ने हटाया।
10 बजे तक 1 करोड़ 38 लाख ने किया स्नान
महाकुंभ का पहला अमृत स्नान (शाही स्नान) मंगलवार सुबह 6.15 बजे से शुरू हुआ। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक 1 करोड़ 38 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। साढ़े 4 हजार लोग अब तक अपनों से बिछड़ चुके हैं, जिन्हें खोया पाया केंद्र ने अपनों से मिलाया।
ड्रोन और CCTV से महाकुंभ की निगरानी
DGP प्रशांत कुमार ने महाकुंभ में शांति व्यवस्था पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि आज महाकुंभ का पहला पवित्र स्नान है। विभिन्न अखाड़ों को साधु-संन्यासी स्नान कर रहे हैं। आज ब्रह्म मुहूर्त से ही अखाड़ों का आना शुरू हो चुका है। सुबह 7 बजे तक 98 लाख 20 हजार लोगों ने स्नान कर लिया था। ऐसे में अब तक 1 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। आज घाटों पर अत्यंत भीड़ है। हमारे सभी अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं। हमारे सभी कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। सभी लोग रेड अलर्ट पर हैं। हम लोगों का प्रयास है कि स्नान पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों। ड्रोन और CCTV कैमरों का भी भरपूर प्रयोग किया जा रहा है।
तीसरी बार महाकुंभ में आई विदेशी महिला
अपने तीसरे कुंभ मेले में भाग लेने पर एक विदेशी श्रद्धालु का कहना है कि मैं इसे शब्दों में भी नहीं बता सकता। यह मेरा तीसरा कुंभ है। मैं 2010 में हरिद्वार गया था, 2013 में प्रयागराज गया और अब फिर से यहां हूं। यहां सारा पागलपन है, लेकिन नीचे यह बस कुछ ऐसा है, जो बदलता नहीं है सौभाग्य से, यहां बहुत सारे पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने का काम कर रहे हैं। यहां आप बस प्रवाह के साथ जाना सीखते हैं।
तुर्की की मुस्लिम महिला पिनार ने महाकुंभ में स्नान किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के बारे में अपने दोस्तों से सुना था। भारत आकर इसे देखने की इच्छा काफी समय से थी। आज पूरी हो गई। जूना अखाड़े के संत ने दोनों हाथों से लाठियां भांजी। विदेशी भक्तों ने बम-बम भोले का जयकारा लगाया।
ईरान से आई महिला ने लगाई डुबकी
ईरान से आई महिला ने त्रिवेणी में डुबकी लगाने के बाद कहा कि हम 9 लोगों का एक ग्रुप है। हम दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए हैं। मेरे पति और मैं दुबई और लिस्बन में रहते हैं। यह हमारा पहला महाकुंभ है। अनुभव अद्भुत और प्रेरणादायक है। हम एक खूबसूरत टेंट कॉलोनी में रह रहे हैं।
स्टीव जॉब्स की पत्नी ने लगाई डुबकी
पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन के अखाड़े से जुड़ीं एपल को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लारेन पॉवेल ने कमला बनकर संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान साध्वी निरंजन ने कहा कि महाकुंभ की मांग है कि सनातन बोर्ड का गठन हो। नहीं तो वक्फ बोर्ड भी भंग हो।
जर्मन नागरिक थॉमस ने लगाई त्रिवेणी में डुबकी
जर्मन नागरिक थॉमस ने बताया- मैं महाकुंभ मेले में भाग लेने आया हूं। अभी मैंने डुबकी नहीं लगाई है पर डुबकी लगाऊंगा। मुझे लगता है कि पानी ठंडा होगा लेकिन मैं कर लूंगा। मेले का आयोजन बहुत अच्छे से किया गया है और मेला बहुत बड़ा है। मैं यहां आध्यात्मिक शक्ति को महसूस करने और भारतीय लोगों से मिलने आया हूं।
महाकुंभ में आए विदेशी श्रद्धालुओं ने किया स्नान
इटली से आई रॉबर्टो और जुबैंदा ने बताया कि वह कुंभ मेले में पहली बार आई हैं। यहां के लोग उन्हें पसंद हैं।इवेंट बहुत ही ज्यादा शानदार है। नीदरलैंड के वी एक्स ने बताया कि यह उनका पहला कुंभ है उन्होंने इससे पहले इतनी बड़ा इवेंट कभी नहीं देखा है। न्यूजीलैंड से आए जॉन ने बताया- यह मेरा तीसरा कुंभ हैं। इससे पहले 2007 और 2013 कुंभ में आया था। मैं बहुत ही छोटे से देश से आता हूं। मुझे थोड़ी बहुत हिंदी आती है। नेपाल से आए शख्स ने कहा कि कुंभ में इंतजाम बहुत अच्छे किए गए हैं।
साध्वी ऋतंभरा ने किया महाकुंभ स्नान
साध्वी ऋतंभरा ने आज मकर संक्रांति पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। उन्होंने स्नान करने के बाद देशवासियों को त्योहार और महाकुंभ की बधाई दी।
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा ने पहला पवित्र स्नान किया। अब बाकी अखाड़े एक-एक करके स्नान कर रहे हैं। महाकुंभ मेला के डीआइजी वैभव कृष्ण ने कहा कि 9 पुलिस टीमें सभी 13 अखाड़ों को एक-एक करके पवित्र स्नान कराएंगी और यह शाम तक जारी रहेगा। पुलिस और सीएपीएफ की टीमें भी वहां मौजूद हैं। संगम को दो भागों में विभाजित किया गया है। एक भाग में अखाड़े पवित्र स्नान करेंगे, दूसरी ओर अन्य श्रद्धालु स्नान करेंगे और बीच में सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे।
दुनियाभर की मीडिया और 50 से ज्यादा देशों के श्रद्धालु संगम पर पहुंचे हुए हैं। भीड़ को देखते हुए लेटे हुए हनुमान मंदिर को बंद कर दिया गया है। भीड़ को संभालने के लिए 60 हजार पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। हेलिकॉप्टर से और NSG कमांडो के जरिए महाकुंभ में आए लोगों पर नजर रखी जा रही है। प्रयागराज में वाहनों की एंट्री को रोक दिया गया है।
पूरे काफिले के साथ स्नान् के लिए निकले नागा साधु
अखाड़ों के नागा साधु हाथों में तलवार, त्रिशूल और डमरू लेकर पूरे शरीर पर भस्म-भभूत रमाकर घोड़े-ऊंट और रथ की सवारी पर निकल गए हैं। हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए नागा साधु-संत स्नान के लिए संगम की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं नागा साधुओं का आशीर्वाद लेने के लिए लाखों श्रद्धालु संगम पहुंचे हुए हैं। संगम की ओर जाने वाली सभी रास्तों पर सिर्फ श्रद्धालुओं का रेला है।
पहले दिन 1.65 करोड़ ने किया स्नान
प्रयागराज में महाकुंभ के पहले दिन 1 करोड़ 65 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा के दिन 44 घाटों पर स्नान की व्यवस्था थी। जर्मनी, ब्राजील, रूस समेत 20 देशों के श्रद्धालुओं ने कुंभ में डुबकी लगाई। लाखों श्रद्धालुओं ने 45 दिन का कल्पवास शुरू किया। भक्तों पर हेलिकॉटर से फूलों की वर्षा की गई। महाकुंभ 144 साल बाद दुर्लभ खगोलीय संयोग में हो रहा है। यह वही संयोग है, जो समुद्र मंथन के दौरान बना था।
Prayagraj Maha Kumbh Live Updates: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 144 साल बाद लगे पूर्ण महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। 13 जनवरी को शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी तक करीब 45 दिन चलेगा। आज 14 जनवरी दिन मंगलवार को मकर संक्रांति के दिन पहला पवित्र स्नान हो रहा है। करीब 13 अखाड़े हैं और सभी को पवित्र स्नान के लिए 30 से 40 मिनट का समय दिया गया है। सबसे पहले पंचायती निर्वाणी अखाड़े के संत पवित्र स्नान करेंगे और इसके बाद एक-एक करके बाकी अखाड़े के संत पवित्र स्नान करेंगे। आइए आज महाकुंभ में पहले पवित्र स्नान से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
4 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
20 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
20 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
23 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines