Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) स्थित सेक्टर-8 (Sector-8) के नाले में एक महिला का कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शव करीब पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया है कि हाथों पर होली का रंग लगा हुआ है।
फोरेंसिक टीम ने की मौके पर जांच
पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने जांच के बाद शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शव के हाथों पर होली के रंग लगे मिले हैं। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब एक सफाई कर्मी नाले की सफाई कर रहा था।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1636323110944141313
आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। सूचना के बाद सहायक पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त समेत बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टीमों के आते ही नाले से शरीर के कटे हुए बाकी हिस्सों को भी निकाला गया। इनमें महिला का हाथ, पैर और उंगलियां निकलीं। डीसीपी नोएडा जोन हरीश चंदर ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा में भी मिले थे दो लावारिश शव
बता दें कि दो दिन पहले ही ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 इलाके में हिंडन नदी में एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव उतराता हुआ मिला था। इस मामले में भी पुलिस ने कहा था कि शव सड़ चुका था और लग रहा था कि करीब पांच दिन पहले महिला की मौत हुई थी। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि इकोटेक-3 के कुलेसरा गांव में एक पुल के नीचे शव को उतराते हुए देखने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
7 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
8 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
11 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines