आयुर्वेद आधारित चिकित्सा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पतंजलि की रिसर्च को विश्व प्रसिद्ध टेलर एंड फ्रांसिस पब्लिकेशन के Journal of Inflammation Research में प्रकाशित किया गया है। इस रिसर्च में यह बताया गया है कि पतंजलि द्वारा विकसित प्सोरोग्रिट टैबलेट और दिव्य तैल सोरायसिस जैसे गंभीर त्वचा रोग के इलाज में प्रभावशाली सिद्ध हुए हैं। यह एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि अब तक सोरायसिस को लाइलाज माना जाता था।
आचार्य बालकृष्ण ने किया दावा
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि यह खोज पतंजलि के वैज्ञानिकों द्वारा कई वर्षों की मेहनत और शोध के बाद संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि सोरायसिस एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें रोगी की त्वचा पर चांदी जैसे चमकदार पपड़ीदार धब्बे और लाल चकत्ते बन जाते हैं, जो बहुत खुजली और तकलीफ देते हैं। अभी तक एलोपैथिक दवाओं से सिर्फ इसके लक्षणों को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता था, लेकिन उनका कई बार गंभीर साइड इफेक्ट भी होता है।
रिसर्च में चूहों पर हुआ सफल परीक्षण
पतंजलि की रिसर्च टीम ने प्सोरोग्रिट टैबलेट और दिव्य तैल को दो प्री-क्लीनिकल मॉडल इमिक्विमोड और TPA इंड्यूस्ड सोरायसिस पर परीक्षण किया। इसमें चूहों पर अध्ययन किया गया और उनकी त्वचा पर दिव्य तैल लगाया गया। परिणामस्वरूप त्वचा की स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले और सूजन, खुजली व चकत्तों में कमी आई। इसका अर्थ है कि ये दोनों आयुर्वेदिक औषधियां प्राकृतिक तरीके से रोग के मूल कारण पर काम करती हैं और लक्षणों को जड़ से समाप्त करने में सहायक हैं।
लाखों मरीजों के लिए आशा की किरण
यह रिसर्च न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक उम्मीद की किरण है, खासकर उन लाखों लोगों के लिए जो सालों से सोरायसिस जैसी तकलीफदेह बीमारी से जूझ रहे हैं। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि यह आयुर्वेद की शक्ति और प्राकृतिक जड़ी-बूटियों की क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पतंजलि भविष्य में भी ऐसी और कई बीमारियों के लिए कारगर समाधान लाता रहेगा।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
8 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
11 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
16 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
18 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines