Noida News: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में नोएडा में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के चलते कल 31 अक्टूबर (शुक्रवार) को नोएडा में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. यह कार्यक्रम सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम से शुरू होकर वहीं समाप्त होगा. ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है. रन फाॅर यूनिटी में पूरा शहर दौड़ लगाएगा.
सुबह 7 बजे से होगा शुरू
कार्यक्रम का आयोजन सुबह 7 बजे से शुरू होकर समापन तक चलेगा. इस दौरान स्टेडियम गेट नंबर-4 से दौड़ की शुरुआत होगी. उसके बाद यह दौड़ एडोब चैक, सेक्टर-12-22, स्टेडियम और मोदी मॉल होते हुए पुनः स्टेडियम गेट नंबर-4 पर समाप्त होगी. सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर अस्थायी रोक लगाई है.
इन मार्गों पर बंद रहेगा ट्रैफिक
-सेक्टर-12, 22, 56 से स्टेडियम तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.
-सेक्टर-10-21 यू-टर्न से सेक्टर-12, 22, 56 तिराहे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा.
-सेक्टर-8, 10, 11, 12 से स्टेडियम होते हुए मोदी मॉल तक मार्ग बंद रहेगा.
-सेक्टर-31-25 मार्ग से सेक्टर-21-25 मोदी मॉल मार्ग होते हुए स्टेडियम तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
-मैट्रो अस्पताल मार्ग से सेक्टर-12-22 मार्ग होते हुए एडोब-रिलायंस तक मार्ग बंद रहेगा.
-कोस्ट गार्ड तिराहा सेक्टर-24 से एनटीपीसी अंडरपास यू-टर्न लेकर सेक्टर-12-22 मार्ग तक, तथा सेक्टर-32 की ओर से एनटीपीसी अंडरपास से सेक्टर-12-22 मार्ग तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा.
-सेक्टर-20, 21, 25, 26 जलवायु विहार मार्ग से मोदी मॉल मार्ग व एडोब तक आवागमन रोका जाएगा.
-सेक्टर-22, 23, 24 थाना सेक्टर-24 तिराहा से एडोब-रिलायंस मार्ग व मोदी मॉल तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.
ट्रैफिक पुलिस की अपील
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने शहर के लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में स्ट्रीट डाॅग का आतंक, तीन बच्चों को काटा
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
17 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
18 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines