Noida News: नोएडा में कल यानी बुधवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस दिन को राजपत्रित अवकाश घोषित किया है. नोएडा के अलावा गाजियाबाद, फरीदाबाद, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सरकारी और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी.
गुरु नानक जयंती सिख धर्म का सबसे बड़ा पर्व
गुरु नानक जयंती, जिसे प्रकाश पर्व या गुरु पर्व भी कहा जाता है, सिख धर्म के पहले गुरु गुरु नानक देव के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है. यह दिन सिख समुदाय के लिए सबसे पवित्र और श्रद्धा का पर्व माना जाता है. इस मौके पर देशभर के गुरुद्वारों में नगर कीर्तन, भजन-सत्संग और लंगर सेवा का आयोजन किया जाता है.
6 नवंबर को भी कई जिलों में रहेगा अवकाश
गुरु नानक जयंती के अगले दिन यानी 6 नवंबर को भी कई स्थानों पर स्कूल बंद रहेंगे. यूपी के बुलंदशहर, मेरठ, हाथरस, मथुरा जैसे जिलों में गंगा स्नान और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय प्रशासन ने 6 नवंबर तक अवकाश की घोषणा की है. इसके अलावा मेघालय में पारंपरिक नॉग्रेम डांस फेस्टिवल के कारण भी कुछ क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.
नवंबर में अगली छुट्टी बाल दिवस पर
5 और 6 नवंबर के बाद स्कूलों में अगला अवकाश 14 नवंबर को बाल दिवस पर रहेगा. हालांकि यह सभी स्कूलों में अनिवार्य छुट्टी नहीं होती, लेकिन ज्यादातर जगहों पर इस दिन कक्षा संचालन बंद रहता है और बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं.
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में एक दिन में 500 से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines