Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Noida News: नोएडा में पकड़ी गई 50 लाख की प्रतिबंधित खैर लकड़ी, बिहार से दिल्ली एनसीआर में होती थी सप्लाई

Noida News: नोएडा की क्राइम रिस्पांस टीम व फेज 2 थाना पुलिस ने 50 लाख की प्रतिबंधित खैर लकड़ी के साथ 2 तस्करों को धर दबोचा है। दोनों बिहार से लकड़ी लेकर दिल्ली एनसीआर में आते थे। प्रतिबंधित लकड़ी को दिल्ली एनसीआर के कई शहरों में सप्लाई किया जाता था।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Sep 11, 2025 18:07

Noida News: नोएडा की क्राइम रिस्पांस टीम व फेज 2 थाना पुलिस ने 50 लाख की प्रतिबंधित खैर लकड़ी के साथ 2 तस्करों को धर दबोचा है। दोनों बिहार से लकड़ी लेकर दिल्ली एनसीआर में आते थे। प्रतिबंधित लकड़ी को दिल्ली एनसीआर के कई शहरों में सप्लाई किया जाता था। आरोपियों के कब्जे से 50 लाख की कीमत की 55 क्विंटल लकड़ी बरामद की गई है।

सटीक इंटेलिजेंस मिला

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सटीक इंटेलिजेंस मिला था कि एक गाड़ी में केले के पत्तों के बीच में प्रतिबंधित लकड़ी ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को धर दबोचा। दोनों की पहचान रविंद्र व ताज खान के रूप में हुई है। दोनों को फेज 2 के ककराला टी प्वाइंट के समीप से पकड़ा गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में BS बिल्डटेक का आफिस सील, दूसरे बिल्डर ने भुगतान कर टाली सिलिंग

खुद बना लेते थे फर्जी बिल

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी खुद से ही केले की फर्जी रसीद तैयार कर लेते थे। केले व केले के पत्ते की फर्जी रसीद तैयार कर आरोपी उसके बीच में छिपाकर खैर लकड़ी की तस्करी करते थे। बिहार के मधुबनी में अवैध रूप से यह लकड़ी काटी जाती है। इसको काटना प्रतिबंधित है। इसको काटने के लिए वन विभाग द्वारा पास जारी किया जाता है।

---विज्ञापन---

महंगे दाम में बेचते थे

आरोपी प्रतिबंधित लकड़ी को महंगे दाम में बेचते थे। कई सप्लायर आरोपियों के संपर्क में थे। उनको एक बार में लकड़ी बेचने के बाद आरोपी वापस बिहार चले जाते थे। सप्लायर फुटकर में आगे माल को बेचते थे। इसके लिए बाकायदा एक चेन सिस्टम के तहत काम हो रहा था।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में BS बिल्डटेक का आफिस सील, दूसरे बिल्डर ने भुगतान कर टाली सिलिंग

First published on: Sep 11, 2025 06:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.