Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

सस्ती ब्याज दरों पर लोन दिलाने का देते थे झांसा, नोएडा पुलिस ने महिला समेत 6 पकड़े

नोएडा: नोएडा सेक्टर-10 पुलिस ने सस्ती ब्याज दरों पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल महिला पूर्व में एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती थी। काम करने के दौरान महिला ने पॉलिसी ग्राहकों का डाटा चुरा लिया। इस डाटा के […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Mar 3, 2023 22:07
noida police, fraud, loan, noida crime news
पकड़े गए आरोपी

नोएडा: नोएडा सेक्टर-10 पुलिस ने सस्ती ब्याज दरों पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल महिला पूर्व में एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती थी। काम करने के दौरान महिला ने पॉलिसी ग्राहकों का डाटा चुरा लिया। इस डाटा के जरिए ही आरोपी कॉल करके ठगी करते थे। पुलिस ने सैकड़ों लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

लैप्स पॉलिसी का पैसा दिलाने का झांसा देते थे

पुलिस के अनुसार गिरोह ने अब तक सैकड़ों लोगों को अपना निशाना बनाया है। पुलिस के अनुसार फेस-1 कोतवाली ने एक दफ्तर में छापामारी कर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह लोग लोगों को लैप्स पॉलिसी का ब्याज सहित पूरा पैसा दिलाने और सस्ती ब्याज दरों पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे।

---विज्ञापन---

महिला है गिरोह की सरगना

नोएडा पुलिस एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार शिकायत के आधार पर पुलिस ने दफ्तर पर छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान सलोनी जैन, दिवाकर शर्मा, नजफ मेहंदी, विनोद शर्मा, दीपक झा ,और विपिन कुमार के रूप में हुई है। सलोनी जैन गिरोह की सरगना थी।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2023 10:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.