---विज्ञापन---

स्कूटी पर पहले रेकी करते, फिर कार का शीशा तोड़ चोरी, नोएडा पुलिस ने चेन्नई गिरोह के 4 बदमाशों को पकड़ा

नोएडा: नोएडा व ग्रेटर नोएडा में कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। चारों चेन्नई गिरोह के सदस्य हैं। यह लोग वारदात को अंजाम देकर चेन्नई भाग जाते थे। नोएडा सेक्टर-39 पुलिस पुलिस ने बदमाशों से चोरी के ब्रांडेड कंपनियों के 27 लैपटॉप, 17 चश्में, मोबाइल, ज्वैलरी, नकदी […]

---विज्ञापन---

नोएडा: नोएडा व ग्रेटर नोएडा में कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। चारों चेन्नई गिरोह के सदस्य हैं। यह लोग वारदात को अंजाम देकर चेन्नई भाग जाते थे। नोएडा सेक्टर-39 पुलिस पुलिस ने बदमाशों से चोरी के ब्रांडेड कंपनियों के 27 लैपटॉप, 17 चश्में, मोबाइल, ज्वैलरी, नकदी और स्कूटी बरामद की गई हैं। गिरोह अभी तक 100 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुका है।

सीसीटीवी में वारदात को अंजाम देते कैद हुए थे 

पुलिस के अनुसार जिले में 20 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी में कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी करने वाले ठक ठक गिरोह का पता चला था। एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक टीम गठित कर इन वारदातों को अंजाम देने वाले संजय उर्फ माइकल, अमित, विक्रम, विग्नेश उर्फ विक्की लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग दिल्ली में किराए पर रहते थे। वारदात को अंजाम देकर चेन्नई भाग जाते थे। इन्होंने चेन्नई में भी इसी तरह की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

---विज्ञापन---

योजनाबद्व तरीके से वारदात को अंजाम देता था गिरोह

आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। गिरोह का एक सदस्य पहले स्कूटी पर रेकी करता था। फिर गुलेल से मारकर शीशा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया जाता था। यह चोरी का सामान दिल्ली में सस्ते दामों में ही बेच देते थे। संजय गिरोह का सरगना है। दिल्ली पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।

First published on: Mar 14, 2023 07:20 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola